दौसाराजस्थान

काम का औजार या हादसे का जुगाड़

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास

दौसा। दीपावली के मद्देनजर एक तरफ जहां लोग पटाखे चलाकर आवाज का आनंद ले रहे है उसी तरह इन दिनों जिला मुख्यालय पर एक प्लास्टिक के पाइप से बनी बंदूक रूपी जुगाड़ से विस्फोटक आवाज निकालते देखा जा सकता है जो कि एक कर कौतूहल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग बाहर से आकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में घुसे आवारा पशुओं को भगाने के लिए एक देशी जुगाड़ बनाकर 300 से 500 रूपयों तक शहर में बेच रहे है। ये जुगाड़ एक 3 इंच चौड़े प्लास्टिक के पाइप में गैस लाइटर को फिट करते हुए करीब तीन चार फीट लंबाई का औजार बना रखा है। इस औजार को चलाने के लिए पोटास या कार्बेटर काम में लिया जा रहा है।

Related Articles

लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले भी इस प्रकार का औजार शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों से जानवरों को भगाने के लिए खूब बेचा गया था। बताया जा रहा है कि इस औजार में अगर प्लास्टिक का पाइप अच्छी क्वालिटी का न हुआ या हल्का हुआ तो ये पाइप पोटास या कार्बेटर से बनी गैस के भारी दबाव के कारण फट सकता है और इसे चलाने वाला गंभीर हादसे का शिकार हो सकता है। इस औजार को आजकल शहर के अति व्यस्ततम लालसोट रोड पर लोगों को खरीदते और बेचते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि इसे ग्रामीण लोग खेतों में जानवर भगाने के लिए ले रहे है लेकिन कुछ लोग सिर्फ़ आवाज का आनंद लेने के लिए खरीद कर ले रहे हैं। खरीदने वाले लोग व्यस्ततम रोड़ पर ही चलाकर देख रहे है जिससे रोड पर चलने वाले वाहन चालक अचानक आई विस्फोटक तेज़ आवाज से चमक कर डर जाते है जिससे बड़ी दुर्घटना होने का संशय बना रहता है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!