दौसाराजस्थान

राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को

दौसा।(दीपक शर्मा बामनवास) राजस्थान प्रान्तीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च को राजस्थान प्रांतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला सभा के द्वारा धार्मिक नगरी खाटू श्याम बाबा की नगरी में महिला महा अधिवेशन का आयोजन रखा गया है। प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार गौतम नारौली चौड ने बताया कि दिनांक 15 फरवरी 2026 को गजानंद गणेश जी महाराज को प्रथम निमंत्रण कार्ड दिया। जिसमें राजस्थान प्रांतीय गुजर्र गौड़ ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष श्री राधेश्याम जी शर्मा, बड़गांव ने सभी समाज बंधु के साथ आज किशनगढ़ स्थित खोड़ा गणेश जी महाराज को प्रथम निमंत्रण देकर आज से अधिवेशन का शुभारंभ किया गया जिसमें संभागीय अध्यक्ष श्री सत्यनारायण गील, किशनगढ़ नगर अध्यक्ष दिनेश प्रकाश उपाध्याय, अजमेर जिला महिला अध्यक्षा श्रीमती राजेश्वरी शर्मा ,श्री सुरेश चंद शर्मा (गोठियाना), श्री राम अवतार जोशी, श्री कुॅंज बिहारी शर्मा, श्री रामचंद्र शर्मा ,श्री ओम प्रकाश शर्मा ,श्री महेंद्र जोशी , श्री घनश्याम तिवारी ,श्रीमती रमा देवी,श्रीमती दुर्गा शर्मा,श्रीमती रेखा जोशी ,श्रीमती बिना तिवारी, आदि सभी समाज बंधुओ ने श्री गणेश जी महाराज को प्रथम निमंत्रण देकर कार्यक्रम की सफलता की कामना की साथ ही भगवान गणपति महाराज , बाबा खाटू श्याम जी ,एवं श्री महर्षि गौतम जी से प्रार्थना करते हुए 8 मार्च रविवार को महिला महा अधिवेशन एवं फागोत्सव का कार्यक्रम सफलता पूर्वक सम्पन्न होने के लिए सभी समाज बंधु एवं मातृ शक्ति कार्यक्रम में सपरिवार सादर आमंत्रित होने की अपील की।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!