http://मोहरसिंह,नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। .................................... नोहर उपखंड के गांव किकराली से अंग्रेज़ी विषय के शिक्षक का तबादला करने की बात को लेकर विरोध स्वरूप गांव के लोगों ने आज उपखंड अधिकारी नोहर व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि किकराली गांव के विद्यालय में अंग्रेजी का एक ही शिक्षक था,जिनका तबादला असरजाना विद्यालय में कर दिया है,जिस कारण बच्चों की पढ़ाई का कार्य बाधित हो गया हैं। ग्रामीण अजय गोदारा ने कहा कि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो वो धरना लगाकर स्कूल के आगे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। आपको बताते चलें कि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नोहर के बेतुके बयानों के चलते गांव असरजाना के लोग भूख हड़ताल पर बैठ गए थे,जिसका समझौता उपखंड प्रशासन की मध्यस्थता से हुआ था।।। अखंड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की खास रिपोर्ट।