

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। भारत विकास परिषद दोसा की नगर स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता यशोधरा लॉन में 21 सितंबर को होगी।
परिषद के सचिव विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 20 टीम हिस्सा लेगी।
सभी विद्यालयों से संपर्क कर प्रतियोगिता में भाग लेने केलिए नियमावली की जानकारी दी गई है।
प्रत्येक टीम में 6 से 8 विद्यार्थी भाग ले सकेंगे ।
कार्यक्रम संयोजक मुकेश डांगरवाड़ा व राहुल शर्मा ने बताया कि कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थी इस समूह गान प्रतियोगिता में भाग ले पाएंगे। इस प्रतियोगिता में किसी प्रकार के इलेक्ट्रिक यंत्र काम में नहीं लिए जाएंगे।
संपूर्ण प्रतियोगिता में देशभक्ति के गीत होंगे यह प्रतियोगिता दो भाषा में होगी हिंदी व संस्कृत।
इस प्रतियोगिता में विजय होने वाली टीम पर प्रांत स्तर पर भाग लेगी।