दौसाराजस्थान

बजट घोषणाओं से जिले के विकास को मिलेगी नई दिशा एवं नई रोशनी,आमजन को सीधा लाभ प्राप्त होगा:–राजेंद्र मीणा

दौसा।। (दीपक शर्मा बामनवास) भाजपा महुआ विधायक राजेंद्र मीणा ने भाजपा जिला कार्यालय पर बजट पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सब का प्रयास के मूल मंत्र को लेकर राजस्थान का विकास पिछले दो वर्षों में शानदार रहा।राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 प्रदेश के सर्वांगीण विकास का मजबूत आधार है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत इस बजट में किसान, युवा, महिला, बुजुर्ग और मध्यम वर्ग सहित सभी का विशेष ध्यान रखा गया है।

राजेंद्र मीणा ने कहा महुआ विधानसभा में ग्राम पंचायत मुनापुरा एवं खोचपुरी में 33/11 केवी जीएसएस सहायक निदेशक निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय की स्थापना की जाएगी। पंचायत समिति मानेपुर खेडला, शिवाड़ा पहाड़ी क्षेत्र के एनिकट निर्माण व नवीनीकारण के लिए करोड़ों की सौगात मिली है

सिकराय सड़कों के लिए 2 करोड़, कृषि उपज मंडी, गड़ौरा में उप स्वास्थ्य केंद्र (पशु)

Related Articles

लालसोट में सड़कों के लिए वाया,फागी, चाकसु, तुगा 135 km राज्य मार्ग हेतु 675 करोड रुपए की सौगात मिली है, दूदू–लालसोट स्टेट हाईवे की घोषणा हुई है। यह परियोजना क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। स्टेट हाईवे बनने से आवागमन सुगम होगा ओर व्यापार के नए आयाम स्थापित होंगे सड़क निर्माण से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए गुढारोड रेलवे फाटक पर अंडरपास के लिए 35 करोड़ रुपए,नगरपालिका का नया भवन हेतु 5 करोड़ रुपए,संत दुर्बलनाथ का पेनोरेमा निर्माण, पशु पालकों के प्रथम श्रेणी पशु अस्पताल, यूआईटी के मास्टर प्लान के लिए 5 करोड़, 7 करोड़ रुपए की नॉन पेचवल रोड की मंजूरी मिली है।

दौसा लवाण में देवनारायण छात्रावास, यूआईटी के मास्टर प्लान के लिए 5 करोड़ रुपए की घोषणा और पॉलीटेक्निक कॉलेज में आईसीटी लैब की स्थापना से दौसा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

बजट में 28 लाख परिवारों को आवास सुविधा, युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर, किसानों के लिए राहत एवं सम्मान निधि को मजबूती, महिलाओं के स्वावलंबन हेतु नई योजनाएं तथा बुजुर्गों के लिए सामाजिक सुरक्षा को और सशक्त किया गया है। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और शहरी विकास पर भारी निवेश कर ‘विकसित राजस्थान’ की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए गए हैं।

यह बजट केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि हर वर्ग के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरने का कार्य कर रही है। इस बजट में आगामी वर्ष में 250 अटल प्रगति पंथ की घोषणा, शहरी क्षेत्र में सड़कों के लिए 1800 करोड़ रुपए बजट प्रस्ताव, ब्लैक स्पॉट्स सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, 42 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है। इसी प्रकार मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 600 करोड़ रुपए खर्च होंगे। राजमार्गों पर विकसित की जाएगी वे साइड एमेनिटीज, लॉजिस्टिक पार्क के लिए 400 करोड़ का बजट, आर ओ बी व आर यू बी के लिए 920 करोड़ का प्रावधान’ किबीया गया है। 600 ट्यूबवेल और 120 नए हैंडपंप लगाए जाएंगे’, जयपुर में 10 करोड़ की लागत से सेंटर फॉर एक्सीलेंस, मोबाइल वॉटर टेस्टिंग लैब होगी शुरू।1050 तकनीकी कर्मचारियों के संविदा काडर में वृद्धि करते हुए 3000 पदों पर भर्ती की जाएगी। नॉन पैचेबल सड़कों के लिए 1400 करोड़, 220 केवी के 6, 132 केवी के 13 और 33 केवी के 110 नए जीएसएस की घोषणा। वर्षा जल

निकासी और बाढ़ सुरक्षा के लिए जयपुर में 500 करोड़ रुपए। सड़क सुधार पर खर्च होंगे 2700 करोड़। अजमेर में 200 करोड रुपए के ड्रेनेज सिस्टम कार्य होंगे। 2000 पदों पर अतिरिक्त संविदा भर्ती का ऐलान। भरतपुर के नगरीय क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा हेतु 1020 करोड़ का प्रावधान। विभिन्न स्थानों पर नवीन औद्योगिक पार्कों की होगी।
स्थापना। ट्रांसफार्मर, फीडर और सब स्टेशन की होगी रियल टोइम मॉनिटरिंग। ‘अजमेर डिस्कॉम के ग्रिड को किया जाएर्गा घ्इनेबल्ड’ एन टी ए के तर्ज पर राजस्थान स्टेट एजेंसी की स्थापना की घोषणा। 28 लाख परिवारों के लिए आवास निर्माण का कार्य स्वीकृत’, ऑनलाइन सुविधा युक्त टेस्ट सेंटर्स का भी होगा निर्माण। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में 4 लाख नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। नशा मुक्ति के लिए राज सवेरा की होगी शुरुआत। मुख्यमंत्री युवा स्वररोजगार योजना के तहत एक 5 लाख युवाओं को 10 लाख तक के ऋण पर ब्याज अनुदान की सुविधा मिलेगी। बांधों के डाउन स्ट्रीम में लगेंगे – सायरन, खर्च होंगे 10 करोड़ रुपए। एक हंजार युवाओं को पांच भाषाओं का प्रशिक्षण मिलेगा। सभी को मिलाकर देखा जाए तो राजस्थान का बजट राजस्थान के विकास को नए आयाम प्रदान करेगा।

जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने कहा यह बजट महिलाओं के सम्मान का बजट है इस बजट में महिलाओं के उत्थान युवा छात्राओं तथा महिला उद्यमियों के लिए सम्मानजनक प्रावधान किए गए हैं इस बजट से राजस्थान के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास होगा। इससे देश की अंतिम पंक्ति की महिला तक विकास पहुंचाने का कार्य संभव हुआ है।

जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने बताया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिव शर्मा, सियाराम शर्मा, राजेंद्र शर्मा, रिकी पोंटिंग, किशोरी लाल बैरवा, हरीश रावत, मंजू साहू सहित अनेक भाजपा पदअधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!