http://नोहर : आरजीबी शाखा ने मृतक के आश्रित को दिया 20 लाख का चेक सौपा नोहर : गांव टोपरिया की राजस्थान ग्रामीण बैंक (आरजीबी) शाखा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मृतक ओमप्रकाश पुत्र बिहारीलाल नाई निवासी थालड़का की पत्नी रुकमा को 20 लाख रुपये का चेक सौंपा गया। यह राशि ओमप्रकाश की असामयिक मृत्यु के बाद दुर्घटना बीमा के तहत प्रदान की गई। ओमप्रकाश ने आरजीबी शाखा में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी से एक हजार रुपये का दुर्घटना बीमा करवाया था। चेक सौंपते समय बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज सवी, शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार, कार्यालय सहायक अशोक कुमार, अधिकारी संजय कुमार, क्षेत्रीय कार्यालय हनुमानगढ़ के वरिष्ठ प्रबंधक महेश गोयल, सीवीवी गौतम जोशी और कार्यालय परिचारक राजपाल सुथार उपस्थित थे। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज सवी ने भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा बीमा, नामांकन और केवाईसी आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की। शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना या आकस्मिक घटना की स्थिति में बीमा योजनाएं परिवार के लिए बड़ी राहत साबित होती हैं। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं से जुड़ने की अपील की थालड़का के युवा सरपंच राधेश्याम ने ग्रामीणों और महिलाओं से अपने बैंक खाते में 436 रुपये का बीमा अनिवार्य रूप से करवाने और खाताधारक के रूप में नॉमिनी का नाम दर्ज करने का आग्रह किया। इस शिविर में ग्राम पंचायत टोपरिया के प्रशासक प्रतिनिधि इंद्राज बारूपाल, ग्राम पंचायत थालड़का के प्रशासक राधेश्याम सहारण, ग्राम पंचायत ढंढेला के प्रशासक हजारीराम नायक सहित सोहनलाल बारूपाल, देवीलाल सहारण, लीलाधर गोस्वामी, सहाबराम सहू, सुरेंद्र कुमार, रामकुमार सुथार, मनफुल भादू, मोटाराम शर्मा और कई बैंक कर्मी व अनेक ग्रामवासी व महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का मंच संचालन सूर्य प्रकाश सहारण ने किया।