धनबाद के
धनसार थाना पुलिस ने कांड संख्या 132/26 के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद प्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डहुआटांड़ निवासी 19 वर्षीय गोलू कुमार महतो, गजगुवाटांड़ निवासी 20 वर्षीय दीपक कुमार और बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी 26 वर्षीय हुसैन आलम के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, तीनों के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल संख्या JH-09E-7029 भी बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ धनसार थाना कांड संख्या 132/26 में धारा 303(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज है।गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया।
0 Less than a minute

