*चुनार/मिर्जापुर:* पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद जरगो बांध लबालब भर गया है और छलकने लगा है। बांध के छलकने की सूचना मिलते ही पंचेंगड़ा, गुड़गांव (हरियाणा) समेत कई स्थानों से बड़ी संख्या में सैलानी खूबसूरत नजारे का लुत्फ उठाने पहुंचे।
इन सैलानियों में , इंजीनियर अशोक सिंह, प्रदीप सिंह, नमन सिंह शिव कुमार सिंह अंकित सिंह, अमित सिंह, आशीष सिंह, आकाश सिंह, अरविंद सिंह,प्रशांत सिंह,विनीता पटेल, अनन्या सिंह आदि सहित काफी संख्या में महिला और पुरुष शामिल रहे। सुहाने मौसम और बांध के मनोरम दृश्य के बीच सभी ने बाटी-चोखा पार्टी की और जमकर मस्ती की। पर्यटकों ने इस हसीन पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस बार अच्छी बारिश के चलते बांध समय से पहले ही भर गया है, जिससे आने वाले दिनों में यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
