गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी 14 नवंबर 2026
डिंडौरी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत 13 नवंबर 2026 को विकासखंड करंजिया के ग्राम गोपालपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 412 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में 132 बीपी जांच, 142 शुगर जांच, 65 एनीमिया जांच, 32 सिकल सेल जांच, 38 खखार जांच तथा 35 एक्स.रे जांच की गई। शिविर में 164 पुरुष 100 महिलाएं एवं 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 148 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इसके साथ ही 10 हितग्राहियों को फूड बास्केट बॉक्स वितरित किए गए। वहीं 55 लोगों की आंखों की जांच की गई तथा 47 चश्मों का निःशुल्क वितरण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में जिला स्तरीय टीम, खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड कम्युनिटी मोबिलाइजर, बीईई एवं संबंधित संस्थाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।
