मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।
Rewariताज़ा खबरहरियाणा

एसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायत

अखंड भारत न्यूज एजेंसी रिपोर्टर होशियार सिंह- उपमंडल कोसली में एक बेहद हैरान करने वाला और प्रशासनिक मर्यादाओं को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। वरिष्ठ अखंड भारत न्यूज…

एसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायत
WhatsApp Facebook

अखंड भारत न्यूज एजेंसी रिपोर्टर होशियार सिंह- उपमंडल कोसली में एक बेहद हैरान करने वाला और प्रशासनिक मर्यादाओं को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। वरिष्ठ अखंड भारत न्यूज एजेंसी संवाददाता, कोसली गांव के लम्बरदार व 74 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक होशियार सिंह ने कोसली के माननीय एसडीएम विजय सिंह यादव पर गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पत्रकार का आरोप है कि एसडीएम ने न केवल उनका मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप आईडी ब्लॉक कर रखा है, बल्कि उन्हें कार्यालय में बुलाकर कानूनी नोटिस के नाम पर डराया-धमकाया भी जा रहा है।

हजारों साल पुराने पवित्र मठ की धरोहर को जेसीबी से ढहाया

पीड़ित पत्रकार व लम्बरदार होशियार सिंह ने बेहद दुख और अफसोस जताते हुए बताया कि कोसली का ऐतिहासिक बाबा मुक्तेश्वरपुरी मठ और देवी माता मंदिर हजारों साल पुराना एक पवित्र धार्मिक स्थल है। कोसली गांव के प्राचीन इतिहास और ऐतिहासिक दस्तावेजों (जिस पर गांव के 10-11 लम्बरदारों के हस्ताक्षर हैं) के अनुसार, इस मठ और मंदिर की देखरेख सदियों से गांव के लम्बरदार, ग्राम पंचायत और गणमान्य व्यक्ति मिलकर करते आ रहे हैं।
आरोप है कि एसडीएम कोसली ने मठ कमेटी/ट्रस्ट के कुछ गैर-कानूनी सदस्यों, पुजारी बाबा शिवपुरी और गांव के सरपंच रामकिशन जांगड़ा के कथित प्रभाव में आकर इस हजारों साल पुरानी पवित्र धरोहर और विरासत को जेसीबी लगवाकर खुदवा दिया और उसे मिट्टी में मिला दिया।

लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़: कुलदेवी का भंडारा भी करवाया बंद

लम्बरदार होशियार सिंह ने बताया कि इस पवित्र धर्म स्थल पर स्थापित कुलदेवी माता मंदिर में हर साल नवरात्रों के दौरान अष्टमी तिथि को 14-15 गांवों के विशाल भंडारे का आयोजन पारंपरिक रूप से होता आ रहा है। इस भंडारे से लाखों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था जुड़ी हुई है।
परंतु, अत्यंत खेद का विषय है कि पिछले साल से सरपंच रामकिशन जांगड़ा और लम्बरदार विजय आजाद सिंह के कहने पर एसडीएम कोसली ने इस ऐतिहासिक भंडारे को भी बंद करवा दिया है। प्रशासनिक दबाव में भंडारा बंद करवाए जाने के कारण कुलदेवी माता के लाखों भक्तों और स्थानीय ग्रामीणों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

वरिष्ठ नागरिक और प्रेस की आवाज को दबाने का प्रयास

74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार होशियार सिंह ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि एक तरफ सरकार वरिष्ठ नागरिकों और लम्बरदारों को सम्मान देने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ कोसली प्रशासन के मुखिया द्वारा एक बुजुर्ग लम्बरदार और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ (प्रेस) की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। अवैध निर्माण और तोड़फोड़ का विरोध करने पर पत्रकार का फोन ब्लॉक करना और दफ्तर बुलाकर नोटिस के जरिए धमकाना सीधे तौर पर अधिकारों का दुरुपयोग है। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और कुलदेवी माता के भंडारे को दोबारा शुरू करवाने की मांग की है।