मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।
Dharक्राइममध्य प्रदेश

मारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

मनावर पुलिस ने चार घंटे में सुलझाई लूट की वारदात, नकदी और आधार कार्ड बरामद... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। जूनी मनावर में सती माता मंदिर के पास नाले…

मारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार
WhatsApp Facebook

मनावर पुलिस ने चार घंटे में सुलझाई लूट की वारदात, नकदी और आधार कार्ड बरामद…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। जूनी मनावर में सती माता मंदिर के पास नाले के समीप एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर नकदी और आधार कार्ड लूटने के मामले में मनावर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 3 हजार रुपए नकद और फरियादी का आधार कार्ड भी बरामद किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

रात 11 बजे की वारदात, अगले दिन दर्ज कराई रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार, घटना 13 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की है। जूनी मनावर निवासी विशाल पिता कड़वा गौतम यादव (50) सती माता मंदिर के पास नाले के समीप थे। इसी दौरान आरोपी ने उनके साथ मारपीट कर 3 हजार रुपए नकद और आधार कार्ड लूट लिया। घटना के बाद फरियादी ने 14 अक्टूबर को मनावर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लूट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसडीओपी मनावर प्रदीप वाल्टर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के आधार पर पुलिस ने विशाल उर्फ लंगड़ा पिता मनोज कहार (19), निवासी कहार मोहल्ला, मनावर को गिरफ्तार कर लिया।

लूटी गई राशि और आधार कार्ड बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फरियादी के लूटे गए 3 हजार रुपए और आधार कार्ड बरामद किए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रकरण दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा गया सामान बरामद कर लिया गया।

उपनिरीक्षक रानी राठौर और आरक्षक रामेश्वर की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रानी राठौर और आरक्षक रामेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।