मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
भारतीय आदिम जाति सेवक संघ छत्तीसगढ़ में फर्जी पदाधिकारियों को लेकर , प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नरसिंह राणा ने दी सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनीफागिंग मशीन क्रय के नाम पर बड़े पैमाने पर शासकीय धनराशि की लूट,रक्षक ही बन बैठा भक्षक शिकायतों की जांच एवं कार्यवाही से कतरा रहे जिम्मेदारशैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने शिक्षकों की बेचैनीआयोजित श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम में।जनपद अम्बेडकर नगर के विकास खण्ड बसखारी में शासकीय धनराशि की लूट शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन निरंकुश होकर कार्य कर रहे सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाशंकर सिंहबहराइच: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, राज्य स्वच्छ गंगाचार-पांच वर्षों से परिक्रमा कर सेवा में जुटे परिवार खुद के आवास और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित।अर्जुन मेघवाल सरीखे कार्टून क्या खाक भला करेंगे दलितों का चेतन बैरवा , एडवोकेट सुप्रीम कोर्टटोकावडे में भीषण बस-स्कूटी हादसे के बाद इलाके में सनसनी; यातायात सुरक्षा का मुद्दा फिर गरमायासरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्नभारतीय आदिम जाति सेवक संघ छत्तीसगढ़ में फर्जी पदाधिकारियों को लेकर , प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नरसिंह राणा ने दी सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनीफागिंग मशीन क्रय के नाम पर बड़े पैमाने पर शासकीय धनराशि की लूट,रक्षक ही बन बैठा भक्षक शिकायतों की जांच एवं कार्यवाही से कतरा रहे जिम्मेदारशैक्षिक अभिलेखों की जांच एवं एस टी एफ की संभावित पड़ताल ने शिक्षकों की बेचैनीआयोजित श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम में।जनपद अम्बेडकर नगर के विकास खण्ड बसखारी में शासकीय धनराशि की लूट शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार मौन निरंकुश होकर कार्य कर रहे सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाशंकर सिंहबहराइच: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, राज्य स्वच्छ गंगाचार-पांच वर्षों से परिक्रमा कर सेवा में जुटे परिवार खुद के आवास और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित।अर्जुन मेघवाल सरीखे कार्टून क्या खाक भला करेंगे दलितों का चेतन बैरवा , एडवोकेट सुप्रीम कोर्टटोकावडे में भीषण बस-स्कूटी हादसे के बाद इलाके में सनसनी; यातायात सुरक्षा का मुद्दा फिर गरमायासरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
Bahraichउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

बहराइच: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, राज्य स्वच्छ गंगा

बहराइच: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश एवं नमामि गंगे कार्यक्रम एवं जनपद में गठित जिला गंगा समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के…

बहराइच: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, राज्य स्वच्छ गंगा
WhatsApp Facebook

बहराइच: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, उत्तर प्रदेश एवं नमामि गंगे कार्यक्रम एवं जनपद में गठित जिला गंगा समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ग्राम तप्पे सिपाह स्थित पावन घाघरा नदी के पावन तट पर गंगा उत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता, निर्मलता एवं अविरलता के प्रति जनसामान्य को जागरूक करना तथा नदी संरक्षण के कार्यों में आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

गंगा उत्सव के अंतर्गत सायंकाल तप्पे सिपाह स्थित घाघरा नदी के पावन तट पर भव्य दीपोत्सव एवं दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 5,000 दीप प्रज्ज्वलित कर नदी तट को प्रकाशमय बनाया गया।

दीपदान के माध्यम से नदियों के प्रति श्रद्धा, आस्था एवं उनके संरक्षण का संकल्प व्यक्त किया गया। इसके पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार एवं भक्तिमय वातावरण में भव्य गंगा आरती संपन्न हुई।

आरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों ने मां गंगा के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए नदी को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाए रखने का संकल्प लिया गया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। उल्लेखनीय है कि प्रातःकाल में गंगा उत्सव 2026 का शुभारम्भ तप्पे सिपाह स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रभात फेरी एवं जागरूकता गतिविधियों के साथ हुआ।

विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित लोगों ने जनजागरूकता रैली के माध्यम से नदी एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा जल संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत स्वच्छता शपथ, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से गंगा एवं नदियों के संरक्षण का संदेश आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

उपस्थित लोगों को नदियों में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ न डालने, नदी घाटों को स्वच्छ रखने तथा जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। प्रातःकाल एवं सांयकाल में आयोजित कार्यक्रमों में सांयकांल में आयोजित कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अभिनाश गुप्ता, एसडीओ घनश्याम शुक्ला, बीडीओ जरवल, रेंजर ओंमकार, संजय ओझा, अहमद हसन व राम विनोद यादव, आईपीएल शुगर मिल के प्रबंधक टी.एस.

राणा, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद, ग्राम प्रधान उमेश प्रताप गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती रीता सिंह, पूर्व प्राचार्य राम कुमार, श्रीमती ममता यादव, श्रीमती पूर्णिमा, शिक्षक समसा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वन विभाग की ओर से वन दरोगा तेज प्रताप, वन रक्षक गजेंद्र, अंकित, पिंटू वर्मा एवं जुबेर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शिवम् कश्यप रिपोर्टर बहराइच