दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को ग्राम कोटा, टोला अहिराडेरा में जन कल्याण सेवा समिति द्वारा एक नई शैक्षणिक पहल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सेक्टर का उद्घाटन किया गया तथा गरीब एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए कोचिंग एवं शिक्षा व्यवस्था शुरू की गई।
कोचिंग की शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूजा गोंड जी एवं अमृता जी को नियुक्त किया गया। दोनों शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में क्षेत्र के बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा प्रदान की जाएगी।
समिति का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार करना है।
