मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बानसूर: अलवर रोड़ पर स्वास्थियां मन्दिर के पास रोडवेज बस ने मारी बाईक को टक्कर, बाईक चालक की मौके पर ही मौत*राजा भैया की खुली चुनौती! कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर बड़ा ऐलानहमीरपुर :45शिकायतों में पांच का निस्तारणहमीरपुर :जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया में देरी से बच्चों का भविष्य प्रभावित, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनहमीरपुर :फाजिल एकादश और रागौल राइडर्स ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगहअनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वाह को नवीन प्रशासकीय भवन निर्माण एवं कार्यालय के कर्मचारियों की आवास हेतु आवंटन की मांगवृद्धाश्रम में खिली मुस्कान, बुजुर्ग माताओं और बच्चों के साथ मनाई गई दीपावलीबड़वानी में पटाखे बनाने पर प्रतिबंधआज इंदौर में मोदीजी आयेंगेजगमबाड़ी व्यापार मंडल ने की भव्य विद्युत सजावट, मनमोहक झालरों ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान।बानसूर: अलवर रोड़ पर स्वास्थियां मन्दिर के पास रोडवेज बस ने मारी बाईक को टक्कर, बाईक चालक की मौके पर ही मौत*राजा भैया की खुली चुनौती! कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर बड़ा ऐलानहमीरपुर :45शिकायतों में पांच का निस्तारणहमीरपुर :जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों की प्रक्रिया में देरी से बच्चों का भविष्य प्रभावित, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापनहमीरपुर :फाजिल एकादश और रागौल राइडर्स ने सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में बनाई जगहअनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वाह को नवीन प्रशासकीय भवन निर्माण एवं कार्यालय के कर्मचारियों की आवास हेतु आवंटन की मांगवृद्धाश्रम में खिली मुस्कान, बुजुर्ग माताओं और बच्चों के साथ मनाई गई दीपावलीबड़वानी में पटाखे बनाने पर प्रतिबंधआज इंदौर में मोदीजी आयेंगेजगमबाड़ी व्यापार मंडल ने की भव्य विद्युत सजावट, मनमोहक झालरों ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान।
Mandlaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

कृषक संवाद कार्यक्रम: कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने निवारी मंडी में किसानों से की चर्चा, समस्याओं का किया त्वरित समाधान

लोकेशन - नैनपुर संवाददाता - सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग -- कृषक संवाद कार्यक्रम: कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने निवारी मंडी में किसानों से की चर्चा, समस्याओं का…

कृषक संवाद कार्यक्रम: कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने निवारी मंडी में किसानों से की चर्चा, समस्याओं का किया त्वरित समाधान
WhatsApp Facebook

लोकेशन – नैनपुर
संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से
9399424203

स्लग — कृषक संवाद कार्यक्रम: कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने निवारी मंडी में किसानों से की चर्चा, समस्याओं का किया त्वरित समाधान

एंकर — नैनपुर – किसानों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से अनुविभाग नैनपुर के अंतर्गत कृषि उपज मंडी परिसर, निवारी में कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने सहभागिता करते हुए उपस्थित किसान भाइयों को धनतेरस की आत्मीय शुभकामनाएं दीं और कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस अवसर पर एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष महादेव ठाकुर, तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

नरवाई प्रबंधन पर जागरूकता और खाद की पर्याप्त उपलब्धता

संवाद के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने स्पष्ट किया कि नरवाई (फसल अवशेष) प्रबंधन के तहत की जा रही प्रशासनिक कार्रवाई दंडात्मक न होकर पूर्णतः जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से है। उन्होंने किसानों से नरवाई न जलाने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने खाद आपूर्ति पर स्थिति साफ करते हुए कहा कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और सभी किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

हर गांव में बनेंगे ’किसान मित्र’, पारंपरिक खेती के साथ अपनाएं उन्नत फसलें

किसानों तक शासकीय योजनाओं और फसल बीमा की हर छोटी-बड़ी जानकारी आसानी से पहुंचाने के लिए कलेक्टर ने सभी गांवों में ’किसान मित्र’ नियुक्त करने की बात कही। उन्होंने किसानों को धान और गेहूं जैसी पारंपरिक फसलों के साथ-साथ काली तुलसी, चिया सीड, अश्वगंधा, मशरूम और मुनगा (सहजन) जैसी औषधीय व नकदी फसलें उगाने की सलाह दी, जिससे वे अपनी अतिरिक्त आय बढ़ा सकें।

व्हाट्सएप 2.0 से मिलेगी कृषि सेवा, घर बैठे मिलेगी खाद

कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि श्री अश्वनी झारिया द्वारा कृषि विकास प्रणाली 2.0 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आगामी समय में किसान व्हाट्सएप के माध्यम से विभिन्न शासकीय कृषि सेवाओं और सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही शासन किसानों के घर तक सीधे खाद पहुंचाने की योजना पर भी तेजी से कार्य कर रहा है।

आधुनिक कृषि यंत्रों का व्यावहारिक प्रदर्शन

किसानों को आधुनिक खेती से जोड़ने के लिए थ्रेसर, हार्वेस्टर, सुपर सीडर, बेलर और कस्टम हायरिंग सेंटर जैसी उन्नत मशीनों के उपयोग पर आधारित वीडियो क्लिप दिखाई गईं। इस व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन लेने के तरीके समझाए गए।
इस कृषक संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। किसानों ने अपनी समस्याओं और जिज्ञासाओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनका मौके पर ही संतोषजनक समाधान किया गया।