*आखिर किसके सिर सजेगा विधायक का ताज? विश्वनाथगंज में 2027 को लेकर बढ़ी सियासी सरगर्मी*
प्रतापगढ़। विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र में 2027 के चुनाव को लेकर सियासी चर्चाएं तेज होने लगी हैं। जनता इस बार किस पर भरोसा जताएगी और किसके सिर विधायक का ताज सजेगा, यह तो चुनाव परिणाम ही बताएगा। हालांकि, क्षेत्र में जनसंपर्क और संभावित नेतृत्व को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
इसी बीच बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कॉलेज के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी ‘पिंटू तिवारी’ लगातार जनता के बीच पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। सुख-दुःख में शामिल होकर लोगों की समस्याएं सुनने और सामाजिक सरोकारों से जुड़ने की उनकी सक्रियता क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
युवा वर्ग के बीच पिंटू तिवारी को लेकर समर्थन और उम्मीदों की चर्चाएं सामने आ रही हैं। युवाओं का कहना है कि विधानसभा को नए नेतृत्व और विकास की नई सोच की जरूरत है। वहीं, कुछ बुजुर्ग भी क्षेत्र में बदलाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए बेहतर विकास और जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीद जता रहे हैं।
पिंटू तिवारी की ओर से गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने तथा सभी वर्गों के विकास की बात कही जाती रही है। अब सवाल यह है कि जनता की ये चर्चाएं चुनाव में कितना असर डालेंगी? क्या विश्वनाथगंज में बदलाव की आवाज मजबूत होगी या पुराने सियासी समीकरण कायम रहेंगे? फिलहाल, 2027 की चुनावी तस्वीर पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
