मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
विकास खण्ड बसखारी में भ्रष्टाचार का महाखेलहुनरमंद युवा ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत, कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : वीर कुमार यादवबांदरकच्छ में 38 वर्ष महिला की संदिग्ध मौतकोर इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय आईईईई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICE2CPT 2026 का समापनसांसद सावित्री ठाकुर ने धार रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षणजिला पुलिस ने बरामद किए 111 गुमशुदा मोबाइल, 33 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाएकोर इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय आईईईई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICE2CPT 2026 का समापनहमीरपुर :पैसे के लेनदेन के विवाद में वृद्ध को गोली मारकर घायल, गांव में मचा हड़कंप, हिमौली गांव में वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस79 वर्षों की सौहार्दपूर्ण विरासत, दोस्ती और विश्वास के अटूट रिश्ते भारतीय सेना और पूंछ की जनता ने मनाया पूंछ दिवस 2026, वीर सैनिकों और स्थानीय नागरिकों के साहस, बलिदान एवं देशभक्तराष्ट्रीय महासमर भूमि शिविर देशभर से छूटेंगे एक हजार से अधिक क्षत्रिय युवा, 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक राष्ट्रीय महासमर भुमि शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।विकास खण्ड बसखारी में भ्रष्टाचार का महाखेलहुनरमंद युवा ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत, कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : वीर कुमार यादवबांदरकच्छ में 38 वर्ष महिला की संदिग्ध मौतकोर इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय आईईईई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICE2CPT 2026 का समापनसांसद सावित्री ठाकुर ने धार रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का किया निरीक्षणजिला पुलिस ने बरामद किए 111 गुमशुदा मोबाइल, 33 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाएकोर इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय आईईईई अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICE2CPT 2026 का समापनहमीरपुर :पैसे के लेनदेन के विवाद में वृद्ध को गोली मारकर घायल, गांव में मचा हड़कंप, हिमौली गांव में वारदात, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस79 वर्षों की सौहार्दपूर्ण विरासत, दोस्ती और विश्वास के अटूट रिश्ते भारतीय सेना और पूंछ की जनता ने मनाया पूंछ दिवस 2026, वीर सैनिकों और स्थानीय नागरिकों के साहस, बलिदान एवं देशभक्तराष्ट्रीय महासमर भूमि शिविर देशभर से छूटेंगे एक हजार से अधिक क्षत्रिय युवा, 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक राष्ट्रीय महासमर भुमि शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।
Rewariताज़ा खबरहरियाणा

हुनरमंद युवा ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत, कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : वीर कुमार यादव

अखंड भारत न्यूज रिपोर्टर होशियार सिंह, कोसली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कोसली में दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया…

हुनरमंद युवा ही आत्मनिर्भर भारत की असली ताकत, कौशल विकास से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार : वीर कुमार यादव
WhatsApp Facebook

अखंड भारत न्यूज रिपोर्टर होशियार सिंह, कोसली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कोसली में दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सदस्य पीएसी, रेलवे बोर्ड, भारत सरकार वीर कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि एडवोकेट रमेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

समारोह में पहुंचने पर संस्थान के प्रधानाचार्य संदीप यादव सहित संस्थान के अधिकारियों एवं अनुदेशकों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर सुपरिटेंडेंट रमेश कुमार, वरिष्ठ वर्ग अनुदेशक विजय कुमार, वर्ग अनुदेशक सत्यप्रकाश, विजय कुमार तथा प्लेसमेंट ऑफिसर आदित्य कुमार मौजूद रहे।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ संस्थान की अनुदेशक सुमन, पूनम एवं सुशीला द्वारा अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह के दौरान मंच संचालन की जिम्मेदारी निर्मल यादव ने प्रभावी ढंग से निभाई।

दीक्षांत समारोह का मुख्य आकर्षण मेधावी प्रशिक्षुओं का सम्मान रहा। संस्थान में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि वीर कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि रमेश शर्मा एवं प्रधानाचार्य संदीप यादव ने प्रमाण-पत्र और मेडल प्रदान कर उनकी उपलब्धि की सराहना की।

मुख्य अतिथि वीर कुमार यादव ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए तकनीकी दक्षता और कौशल विकास का विशेष महत्व है। केवल शैक्षणिक योग्यता ही नहीं, बल्कि किसी कार्य में व्यावहारिक निपुणता हासिल करना भी सफलता के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आईटीआई जैसे संस्थान युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। प्रशिक्षुओं को अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए निरंतर मेहनत करनी चाहिए और बदलते समय के साथ अपने हुनर को विकसित करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रमेश शर्मा ने कहा कि तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए रास्ते खोलती है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, परिश्रम और व्यावहारिक ज्ञान को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि कुशल युवा ही समाज और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। प्रशिक्षुओं को अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर संस्थान एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाना चाहिए।

संस्थान के प्रधानाचार्य संदीप यादव ने कहा कि आईटीआई का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को ऐसी तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध करवाना है, जिससे वे अपने पैरों पर खड़े होकर रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। उन्होंने मेधावी प्रशिक्षुओं की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के समापन पर प्रधानाचार्य संदीप यादव एवं संस्थान के समस्त स्टाफ ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्थान के स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं की उपस्थिति रही।