नर्मदा तट पर सजेगा राष्ट्रीय महासमर भूमि शिविर, देशभर से जुटेंगे एक हजार से अधिक क्षत्रिय युवा! 23 दिसंबर से 27 दिसंबर तक राष्ट्रीय महासमर भूमि शिविर का आयोजन किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।
अखंड भारत न्यूज़ चैनल से रिपोर्टर रवि शिमले
अंजड़/बड़वानी
जय राजपुताना संघ के तत्वावधान में आगामी 23 से 27 दिसंबर तक मां नर्मदा के पावन तट स्थित रेवा साधना कुटी, दतवाड़ा में पांच दिवसीय राष्ट्रीय महासमर भूमि शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में मध्यप्रदेश सहित देश के कई राज्यों से एक हजार से अधिक किशोर और युवा शामिल होंगे। यहां प्रतिभागियों को तलवारबाजी, घुड़सवारी, तीरंदाजी, निशानेबाजी, लाठी संचालन सहित विभिन्न पारंपरिक विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वहीं 26 दिसंबर को दोपहर 1 बजे भव्य वैदिक शस्त्र पूजन होगा, जिसमें दो हजार से अधिक समाजजनों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
शिविर के अंतिम दिन 27 दिसंबर को सुबह 9 बजे ऐतिहासिक शौर्य संचलन निकाला जाएगा।
इसी आयोजन की तैयारियों को लेकर अंजड़ के नगरी माता मंदिर परिसर में जय राजपुताना संघ की जिला बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश शिविर प्रमुख गोपाल सिंह बारोली एवं बौद्धिक प्रमुख जय सिंह महाराजगंज सहित संघ के पदाधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।
आयोजकों का कहना है कि शिविर का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं, संस्कारों और गौरवशाली इतिहास से जोड़ना है।