मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देशहमीरपुर :समाजवाद एवं लोकतंत्र के सच्चे हिमायती थे नेताजी-हसनुद्दीन,सपा संस्थापक की धूमधाम से मनी जयंती30 साल से चल रहा था मौत का खेल, आखिरकार प्रशासन ने मारा छापा, शारदा मार्केट के अस्पताल में मचा हड़कंपनर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 नवंबर को सांदीपनि विद्यालय नरिया मेंलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग –*पल्स पोलिया अभियान की शुरुआत* *तीन दिवसीय पिलाई जाएगी जीवन रक्षक दवा* *नैनपुर*अखंड भारत न्यूज़- बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान के रिपोर्ट-तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ।बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसल बीमा और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग*बाढ़ मिलकपुर पहुंचीं पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, पीड़ित परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस, घायलों के बेहतर इलाज की उठाई मांगहमीरपुर :चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी शिकायतें,बिना सूचना के गायब सात अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देशहमीरपुर :समाजवाद एवं लोकतंत्र के सच्चे हिमायती थे नेताजी-हसनुद्दीन,सपा संस्थापक की धूमधाम से मनी जयंती
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

नर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग

डिंडौरी । माँ नर्मदा की पावन नगरी डिंडौरी में नर्मदा परिक्रमा के लिए मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है। धार्मिक और आध्यात्मिक…

नर्मदा नगरी की सूरत बदलने की पहल, पांच प्रमुख मार्गों के कायाकल्प के साथ ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग
WhatsApp Facebook

डिंडौरी । माँ नर्मदा की पावन नगरी डिंडौरी में नर्मदा परिक्रमा के लिए मध्यप्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होता है।

धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस नगरी में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही नगर की सड़कों, नालियों, विद्युत व्यवस्था, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। इसी दिशा में अधिवक्ता सम्यक जैन ने प्रशासन का ध्यान नगर की बदहाल व्यवस्थाओं और निर्माण कार्यों में कथित लापरवाही की ओर आकर्षित करते हुए व्यापक सुधार की मांग उठाई है।

इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी, नगर परिषद डिंडौरी को पत्र प्रेषित कर नगर के प्रमुख मार्गों एवं उनसे जुड़े वार्डों के समग्र विकास, सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का आग्रह किया है। पत्र में केवल सड़कों के निर्माण तक सीमित न रहते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और नगर परिषद के निर्माण कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए हैं।

– नर्मदा मंदिर तक पहुंचने वाले पांच प्रमुख मार्गों को प्राथमिकता देने की मांग
सम्यक जैन ने माँ नर्मदा मंदिर तक पहुंचने वाले पांच प्रमुख मार्गों को व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने की मांग की है। इनमें अवंती बाई चौक से माँ नर्मदा मंदिर, विजय लॉज से नर्मदा द्वार होते हुए नर्मदा मंदिर, पार्श्वनाथ द्वार से नर्मदा मंदिर, राम मंदिर से नर्मदा मंदिर तथा कलेक्ट्रेट से फिल्टर प्लांट होते हुए नर्मदा मंदिर तक का मार्ग शामिल है।

इन मार्गों पर सड़क की स्थिति सुधारने, व्यवस्थित नालियों का निर्माण, जल निकासी की समुचित व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था एवं स्ट्रीट लाइट लगाने, पेयजल उपलब्ध कराने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है। उनका कहना है कि नर्मदा परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए इन मार्गों का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय नागरिकों को भी बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके।

– सड़कों पर अतिक्रमण और निर्माण सामग्री से बाधित हो रहा आवागमन
पत्र में प्रमुख मार्गों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों तथा सड़क पर रखी गिट्टी, रेत और अन्य निर्माण सामग्री का मुद्दा भी उठाया गया है। ऐसी स्थिति से आवागमन बाधित होने के साथ ही श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

सम्यक जैन ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सड़कों पर आवागमन में बाधा बनने वाले वाहनों और निर्माण सामग्री को तत्काल हटवाया जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहनों एवं सामग्री के विरुद्ध नियमानुसार जब्ती और वैधानिक कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की पर्याप्त उपलब्धता, उनकी नियमित सफाई और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यकतानुसार पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। – टेंडर हासिल करने के बाद काम शुरू नहीं करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग
सम्यक जैन ने अपने पत्र में नगर परिषद की निविदा प्रक्रिया और निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन में जवाबदेही का गंभीर मुद्दा उठाया है।

उन्होंने कहा है कि ऐसी स्थिति देखने में आती है कि कुछ ठेकेदार निविदा प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन निर्धारित समय पर अनुबंध निष्पादित नहीं करते और न ही निर्माण कार्य प्रारंभ करते हैं। इसका सीधा असर नगर के विकास कार्यों पर पड़ता है और आवश्यक निर्माण कार्य अनावश्यक रूप से लंबित हो जाते हैं।

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे ठेकेदारों के विरुद्ध निविदा की शर्तों एवं प्रचलित नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए। इसमें जमानत राशि राजसात करना, निविदा निरस्त करना तथा आवश्यकतानुसार संबंधित ठेकेदार या फर्म को ब्लैकलिस्ट करने जैसी कार्रवाई शामिल होनी चाहिए।

उनका मानना है कि जब तक निविदा प्रक्रिया में जवाबदेही तय नहीं होगी, तब तक विकास कार्यों को समय पर पूरा कराना मुश्किल होगा। – ब्लैकलिस्टेड ठेकेदार दूसरी फर्म के नाम पर न हासिल कर सकें निविदा
पत्र में एक और महत्वपूर्ण पहलू की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया गया है।

सम्यक जैन ने मांग की है कि जिन ठेकेदारों अथवा फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया जाता है, उनके द्वारा किसी अन्य फर्म के नाम से दोबारा शासकीय निर्माण कार्यों की निविदा हासिल करने के प्रयासों की गंभीरता से जांच की जाए। इसके लिए संबंधित फर्मों के संचालकों, साझेदारों और वास्तविक नियंत्रण की जानकारी का परीक्षण कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

उद्देश्य यह है कि प्रतिबंधित ठेकेदार किसी दूसरी फर्म के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से फिर से शासकीय निर्माण कार्य प्राप्त न कर सकें। इससे निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने में मदद मिलेगी।

– निर्माण कार्यों की समय-सीमा तय हो, अधिकारियों की भी जवाबदेही हो निर्धारित
सम्यक जैन ने नगर परिषद के सभी स्वीकृत एवं निविदा प्रक्रिया पूरी कर चुके निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक निर्माण कार्य के लिए अनुबंध निष्पादन, कार्य प्रारंभ और पूर्णता की स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की जानी चाहिए।

यदि किसी कार्य में अनावश्यक विलंब होता है तो केवल ठेकेदार ही नहीं, बल्कि संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से यह भी अपेक्षा जताई है कि वे केवल निरीक्षण करने और निर्देश जारी करने तक सीमित न रहें, बल्कि प्रत्येक वार्ड और प्रमुख मार्ग के लिए स्पष्ट विकास कार्ययोजना तैयार कर उसका नियमित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करते समय आम नागरिकों और नर्मदा परिक्रमा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की वास्तविक आवश्यकताओं को केंद्र में रखा जाए। – प्रशासन से संयुक्त निरीक्षण और कार्रवाई प्रतिवेदन की मांग
प्रेषित पत्र में कलेक्टर के मार्गदर्शन में एसडीएम और मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से नगर के प्रमुख मार्गों एवं संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कराने का आग्रह किया गया है।

साथ ही निरीक्षण के आधार पर समयबद्ध विकास कार्ययोजना तैयार करने और प्रत्येक कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित करने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त पत्र पर की गई कार्रवाई, लंबित निविदाओं एवं निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति तथा उनके पूर्ण होने की निर्धारित समय-सीमा से संबंधित कार्रवाई प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया है।

इससे नगर में प्रस्तावित और लंबित विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। – बजट और टेंडर नहीं, धरातल पर दिखना चाहिए विकास
सम्यक जैन का कहना है कि डिंडौरी केवल जिला मुख्यालय नहीं, बल्कि माँ नर्मदा की पावन नगरी है।

यहां देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए नगर में स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। नगर का विकास केवल बजट स्वीकृत होने अथवा निविदाएं जारी किए जाने से नहीं, बल्कि निर्माण कार्यों के समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे होने से दिखाई देना चाहिए।

अब देखना होगा कि नगर की व्यवस्थाओं में सुधार और निर्माण कार्यों में जवाबदेही सुनिश्चित करने को लेकर उठाए गए इन मुद्दों पर जिला प्रशासन एवं नगर परिषद कितनी गंभीरता दिखाते हैं और मांगों को धरातल पर उतारने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।