बदलते मौसम एवं पश्चिमी विक्षोभ के कारण अचानक मौसम में आए परिवर्तन से *जनपद मिर्जापुर के कई क्षेत्रों में हुई बारिश और बूंदाबांदी से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के चलते धान की मड़ाई का कार्य प्रभावित हुआ है। वहीं खेतों में काटकर रखी गई धान की फसल भीगने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।*
इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर ने *शासन-प्रशासन से मांग की है कि बेमौसम एवं चक्रवाती बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों का तत्काल स्थलीय सर्वेक्षण कराया जाए।*
*भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है कि प्रभावित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा का लाभ दिलाया जाए तथा फसल नुकसान का आकलन कराकर किसानों को उचित क्षतिपूर्ति एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि आर्थिक नुकसान झेल रहे किसानों को राहत मिल सके।*
भारतीय किसान यूनियन जनपद मिर्जापुर ने प्रशासन से किसानों के हित में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
जिला संवाददाता छवि कुशवाहा की रिपोर्ट