लोकेशन – नैनपुर
संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से
9399424203
स्लग –– मड़ई जाने के नाम पर घर से निकला युवक, चार दिन बाद कुएं में मिला शव
एंकर –मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत के कुएं में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला। मृतक की पहचान अंकित उइके, पिता हरि प्रसाद उइके के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अंकित करीब चार दिन पहले माखा टोला की मड़ई में जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। आज खेत मालिक कृपाल यादव जब अपने खेत पहुंचा, तो कुएं में युवक का शव दिखाई दिया। सूचना पर नैनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर सिविल अस्पताल नैनपुर भिजवाया।
फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
