बानसूर | पंचायत समिति बानसूर के सभागार कक्ष में श्री भीमराव अंबेडकर दलित एवं आदिवासी प्रोत्साहन योजना 2022 के अंतर्गत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (MSME) क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को राजस्थान सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उद्यमियों को विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ODOP (एक जिला एक उत्पाद), स्वरोजगार के अवसरों तथा उद्योग स्थापना के लिए उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र कोटपूतली-बहरोड़ से उद्योग प्रसार अधिकारी पवन, ADO अजय कुमार शर्मा, कृषि उपज मंडी सचिव संदीप कुमार मीणा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से जी.एस. चौधरी, सुरेंद्र , मारुति सार्थक संस्थान बानसूर से राम सिंह सैनी तथा जागृति फाउंडेशन संस्थान से राकेश कुमार सैनी उपस्थित रहे।
जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों तथा छोटे उद्यमियों को सरकारी योजनाओं से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, उद्योगों को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ लेने एवं अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
