मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

हमीरपुर। भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, हमीरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संविधान संवाद कार्यक्रम के तह…

हमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज, हमीरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में संविधान संवाद कार्यक्रम के तहत ‘एक स्वर, एक संविधान’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम प्यारे के निर्देशन तथा प्राधिकरण की सचिव वंदना अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव वंदना अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद गौतम ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विद्यालय परिवार की ओर से सचिव का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान वंदना अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के मूल्यों की जानकारी दी।

उन्होंने मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का महत्व बताते हुए कहा कि संविधान नागरिकों को अधिकार देने के साथ उनके सामाजिक दायित्वों का भी बोध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों से दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने तथा राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान सचिव, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर सौरभ पांडेय, राजू वर्मा, राजाराम, बाबूराम कनौजिया, डॉ.

विवेक, विष्णु कुमार शुक्ला, शशि वर्मा, सीता देवी, सांझ कश्यप, संजीव पाठक, बृजेंद्र निगम, रियाज अहमद, अली अहमद, संजीव खरे, मनीष, नितिन, अमन, अली सहित अन्य शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वयंसेवक सुनील पाण्डेय एवं पवन तिवारी ने भी सहभागिता की।