मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
Surgujaछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

सीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मान

अखंड भारत न्यूज़ चैनल सरगुजा सीतापुर से रवि गोस्वामी की खास खबर,,, सीतापुर (सरगुजा)। छत्तीसगढ़ में प्रतिवर्ष 23 नवंबर को मनाए जाने वाले मितानिन दिवस के अवसर पर सीतापुर के MLA…

सीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मान
WhatsApp Facebook

अखंड भारत न्यूज़ चैनल सरगुजा सीतापुर से रवि गोस्वामी की खास खबर,,,

सीतापुर (सरगुजा)। छत्तीसगढ़ में प्रतिवर्ष 23 नवंबर को मनाए जाने वाले मितानिन दिवस के अवसर पर सीतापुर के MLA एजुकेशन कोर परिसर में भव्य विधानसभा स्तरीय मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ की गई।
सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो की विशेष पहल एवं संवेदनशील सोच के चलते इस वर्ष मितानिन दिवस को पंचायत स्तर तक सीमित न रखकर विधानसभा स्तरीय भव्य आयोजन का रूप दिया गया। इस समारोह में सीतापुर के साथ मैनपाट, बतौली एवं नवानगर क्षेत्र से हजारों की संख्या में मितानिन दीदियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दी,वही मितानिन दीदियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दिया गया ,और अपनी सेवा की जानकारी भी दी,
विधायक रामकुमार टोप्पो ने मितानिन दीदियों के योगदान को सम्मान देने के🎂 लिए जिस तरह की पहल की है, वह उनके जनसेवा के प्रति समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने की सोच को दर्शाती है। ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने में मितानिनों की अहम भूमिका को समझते हुए उनके सम्मान के लिए विधानसभा स्तर पर ऐसा आयोजन करना एक सराहनीय कदम है।
समारोह के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिन दीदियों को मंच पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मितानिन दीदियों के सेवा एवं समर्पण की सराहना करते हुए उनके योगदान को स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत नींव बताया गया। ग्रामीण अंचलों में गर्भवती महिलाओं की देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में मितानिनों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
विधानसभा स्तरीय इस भव्य सम्मान समारोह से मितानिन दीदियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विधायक रामकुमार टोप्पो की इस पहल को मितानिनों के सम्मान, उनके मनोबल को बढ़ाने और उनके निस्वार्थ सेवाभाव को पहचान दिलाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है। इस मितानिन दिवस कार्यक्रम में सीतापुर स्वास्थ्य विभाग का विशेष योगदान रहा,