मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचनमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगेंसीतापुर में भव्य मितानिन सम्मान समारोह, विधायक टोप्पो ने किया दीदियों का सम्मानमुरादाबाद-बरेली रेल मार्ग शाहाबाद-सिरौली होकर निकालने की मांगकठ्ठीवाड़ा पुलिस ने की 1,00,440 रुपए की अवैध शराब जप्त कीलोकेशन – नैनपुर संवाददाता – सत्येन्द्र तिवारी नैनपुर से 9399424203 स्लग — जिले के एक सो छियानवे तीर्थ यात्री काशी, बनारस अयोध्या तीर्थ यात्रा के लिए हुए रवाना नगर पालिकाअखंड भारत न्यूज़ प्रतिनिधि बड़वाह। :-शासकीय विधि महाविद्यालय खरगोन में युवा उत्सव 2026-27 का शुभारम्भ।अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट । -महेश्वर में 70 शिक्षकों को दिया गया कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रशिक्षण ।बानसूर में उद्यमियों का हुआ मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं से जुड़कर बनेंगे आत्मनिर्भर एमएसएमई जागरूकता कार्यक्रम में विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, ODOP और निवेश प्रोत्साहन योजनहमीरपुर :निर्वाचन व्यय संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान के लिए बैठकहमीरपुर :राजकीय इंटर कॉलेज में ‘एक स्वर, एक संविधान’ कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगें

मनावर को जिला बनाने से लेकर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति, पुलिस थाने के उन्नयन और नहर परियोजना को सुचारु करने का उठाया मुद्दा.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo…

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले भाजपा नेता शिवराम कन्नौज, मनावर विधानसभा की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर रखीं मांगें
WhatsApp Facebook

मनावर को जिला बनाने से लेकर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति, पुलिस थाने के उन्नयन और नहर परियोजना को सुचारु करने का उठाया मुद्दा….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। मनावर विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेता शिवराम गोपाल कन्नौज ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न मूलभूत समस्याओं, जनसुविधाओं और विकास कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।

भेंट के दौरान शिवराम कन्नौज ने मनावर को जिला बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि मनावर सहित आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी बहुल क्षेत्रों के समग्र विकास और प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए मनावर को जिला बनाया जाना आवश्यक है।

इसके साथ ही उन्होंने उमरबन की वर्तमान पुलिस चौकी को पुलिस थाने में उन्नयन करने तथा ग्राम पंचायत कालीबावड़ी में नवीन पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग रखी, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत होने के साथ आमजन को पुलिस संबंधी सुविधाएं सुलभ हो सकें।

स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में मनावर शासकीय अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक डॉक्टर) की स्थायी नियुक्ति करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में मरीजों को उपचार के लिए अन्य शहरों की ओर जाना पड़ता है।

शिक्षा के क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय मनावर का नामकरण जननायक बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय मनावर करने का आग्रह किया। वहीं सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए ओंकारेश्वर नहर परियोजना के चतुर्थ चरण का उन्नयन कर उसे सुचारु रूप से संचालित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।

क्षेत्र में आवागमन और ग्रामीण विकास को गति देने के लिए ग्राम पेरखड़, बिजाबयड़ी, झापड़ी, बालीपुर बुजुर्ग एवं सावलाखेड़ी सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नवीन सड़कों के निर्माण की मांग भी प्रस्तुत की।

*मुख्यमंत्री ने मांगों को गंभीरता से सुना*

जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज द्वारा प्रस्तुत सभी मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से सुना तथा इनके निराकरण एवं पूर्ति के लिए आश्वासन दिया। इस मुलाकात से मनावर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने और लंबे समय से लंबित जनसमस्याओं के समाधान की उम्मीद जगी है।