हावड़ा : आगामी दुर्गापूजा के अवसर पर YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION की ओर से दुर्गापूजा सेवा उत्सव 2026 के अंतर्गत फकीरबागान लेन स्थित Dalit Free Primary School के बच्चों के बीच मिठाइयाँ एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन श्री विजय तिवारी के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के साथ दुर्गापूजा की खुशियाँ साझा करना तथा उनके चेहरों पर मुस्कान लाना था। मिठाइयाँ एवं स्टेशनरी सामग्री पाकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री अजय सिंह कोठारी का विशेष योगदान रहा | उनके सहयोग से इस सेवा पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।
संस्था की यह पहल बच्चों तक त्योहार की खुशियाँ पहुँचाने तथा समाज में सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।
सेवा • सम्मान • मानवता • मुस्कान
YUVA SHAKTI SANGAM WELFARE FOUNDATION
#AKHANDBHARATNEWS #HOWRAH
