ग्राम सभा की शक्तियों, अधिकारों और कार्यों की दी जानकारी…
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।। मध्यप्रदेश शासन के पेसा अधिनियम 2022 के प्रावधानों तथा ग्राम सभा की शक्तियों, अधिकारों और कार्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से 8 एवं 9 अक्टूबर को जनपद पंचायत मनावर के सभा कक्ष में ग्राम सभा अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज प्रशिक्षण केंद्र, इंदौर तथा जिला पंचायत के निर्देशानुसार आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स ने जनप्रतिनिधियों को पेसा एक्ट के विभिन्न प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम सभा की भूमिका, अधिकारों, शक्तियों एवं दायित्वों के बारे में बताया गया, ताकि जनप्रतिनिधि अधिनियम के प्रावधानों को समझकर ग्राम स्तर पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर सकें।
प्रशिक्षण में पंचायत अधिकारी मगन वानखेड़े एवं पेसा ब्लॉक समन्वयक सालसिंह डावर उपस्थित रहे।
