मौदहा हमीरपुर। कस्बे के रहमानिया खेल ग्राउंड में मौलाना सलीम जाफरी की स्मृति में आयोजित मौदहा महोत्सव-2026 के तहत चल रहे टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में फाजिल-11 ने छिमौली सुपर किंग्स को 12 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे मुकाबले में रागौल राइडर्स ने राजपूत ट्रेडर्स को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि फिरोज खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले सेमीफाइनल में छिमौली सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाजिल-11 की टीम 12 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रविन्द्र साहू ने सर्वाधिक 50 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छिमौली सुपर किंग्स की टीम निर्धारित ओवरों में छह विकेट खोकर 108 रन ही बना सकी। इस तरह फाजिल-11 ने 12 रनों से जीत दर्ज की। शानदार अर्धशतकीय पारी खेलने वाले रविन्द्र साहू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबल बड़ा ही रोमांचक रहा। जिसमे रागौल राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपूत ट्रेडर्स की टीम निर्धारित लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और रागौल राइडर्स ने 3 रनो से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में रागौल राइडर्स 2 विकेट व 14 रन बनाने वाले राहुल राय को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच में अंपायर की भूमिका कमरुद्दीन बेटा और समीर सभासद ने निभाई। शोएब ने कमेंट्री और समीर ने स्कोरिंग की। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष निजाम उद्दीन पावर, सगीर खान, नौशाद संजरी, बाबूजी कप्तान, लारैब भाई, अब्दुल सत्तार (गौस) समेत कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आए रविवार को दोपहर दो बजे फाजिल-11 और रागौल राइडर्स के बीच खेला जाएगा।
