मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहलजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाजिले में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 7, 8 एवं 9 अक्टूबर को विशेष अभियान आयोजित होगाघर में खेल रहा था 5 वर्षीय मासूम सांप के काटने से दर्दनाक मौत।हमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंहमीरपुर :पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एडीएम (नमामि गंगे) ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण; दिए सख्त निर्देशबतौली महाविद्यालय में गांधी जयंती पर व्याख्यानमाला और स्वच्छता अभियान का आयोजन,,,आंवला में सपा की पीडीए बैठक: लोधी समाज के दम पर बनेगी सपा सरकार, भाजपा से ऊब चुकी जनता: पीयूष वर्माराजेश कुमार पूंछ सुरन नदी में अवैध खनन पर पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेसीबी जब्त बुफलियाज में नदी तल से अवैध खनन करते जेसीबी संचालक गिरफ्तार, सुरनकोट थाने में मामला दर्ज पुंछसुरनकोट पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और गांजा बरामद 8.52 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुंछ, 6 अकजन कल्याण समिति द्वारा शिक्षा की नई पहल
Pandhurnaताज़ा खबरमध्य प्रदेश

पांढुर्णा जिले में जनसुनवाई से लेकर खेल और जनसेवा तक दिनभर रही गतिविधियां

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना पांढुर्णा / कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर मंगलवार का दिन प्रशासनिक…

पांढुर्णा जिले में जनसुनवाई से लेकर खेल और जनसेवा तक दिनभर रही गतिविधियां
WhatsApp Facebook

संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुर्णा / कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर मंगलवार का दिन प्रशासनिक, शैक्षणिक, सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों से भरा रहा। कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई से लेकर महाविद्यालयों में प्रतियोगिता, अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर और खनिज विभाग की कार्रवाई तक कई महत्वपूर्ण आयोजन हुए।

जनसुनवाई में गूंजी बिजली, राजस्व और किसानों की समस्याएं
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित हुई। इसमें विद्युत, राजस्व, पेंशन, कृषि, सिंचाई और अतिक्रमण सहित विभिन्न मुद्दों पर आवेदन आए। ग्राम पंचायत गुजरखेड़ी के विद्युत कर्मचारी को हटाने, गलत मीटर रीडिंग सुधारने, सिंचाई के लिए कनेक्शन देने, ड्रोन सर्वे में अभिलेख त्रुटि सुधारने, पैतृक मकान से लगी नजूल भूमि पर अतिक्रमण रोकने और अंबाड़ा खुर्द के किसानों द्वारा जंगली सूअर-नीलगाय व पालतू सूअरों से फसल नुकसान की शिकायतें प्रमुख रहीं। अपर कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को प्रकरणों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने और सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, सुश्री नेहा सोनी सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संभाग स्तरीय शतरंज में सिवनी और बालाघाट ने मारी बाजी
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में उच्च शिक्षा विभाग के खेल कैलेंडर के तहत दो दिवसीय संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा की टीमों ने हिस्सा लिया। महिला वर्ग में सिवनी विजेता और बालाघाट उपविजेता रही, जबकि पुरुष वर्ग में बालाघाट विजेता और सिवनी उपविजेता रही। प्रतियोगिता से विश्वविद्यालय स्तर के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिनमें गरिमा सोनी, राशि भल्लारे, हिमानी पारधी, मुस्कान सोरठ, त्रिवेणी बढ़ई, रुद्रा मिश्रा, आयुष डोंगरे, शिवांश गुप्ता, सुभाष गरवाल, साहिल मेश्राम, असद खान और प्रीतम सिंह शामिल हैं।

संकल्प वृक्ष के लिए पांढुर्णा की मिट्टी भोपाल रवाना
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर को भोपाल में रोपे जाने वाले ‘संकल्प वृक्ष’ के लिए पांढुर्णा जिले की मिट्टी विधिवत संग्रह कर एनसीसी कैडेट्स द्वारा भोपाल रवाना की गई। यह वृक्ष प्रदेश की एकता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बनेगा।

संबल योजना बनी सहारा, अवैध रेत पर कसा शिकंजा
संबल योजना के तहत जिले के दिनेश खंडारे को पत्नी स्नेहा खंडारे के निधन के बाद 2 लाख रुपये की सहायता राशि मिली, जिसे उन्होंने बच्चों के भविष्य के लिए एफडी कराने का संकल्प लिया है। वहीं खनिज विभाग ने सौंसर तहसील में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोभना और कन्हान नदी क्षेत्र से 3 बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर सौंसर और लोधीखेड़ा थाने में खड़े कराए।

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य और जागरूकता शिविर
‘सेवा मेरा योगदान’ और ‘सेवा सेतु’ अभियान के तहत जिले में दो शिविर आयोजित हुए। अंबाड़ा खुर्द आंगनवाड़ी में नशामुक्त भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं सिविल अस्पताल पांढुर्णा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 478 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 141 में नेत्र समस्या पाई गई, 23 मोतियाबिंद के मामले मिले और 5 मरीजों को छिंदवाड़ा रेफर किया गया।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित 30 दिवसीय कुकिंग, बेकिंग एवं माइक्रोवेव कुकिंग प्रशिक्षण का समापन हुआ। इसमें 30 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों को 30 से अधिक व्यंजन बनाने का प्रशिक्षण दिया गया और प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।