मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर खापरखेड़ा में निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा*हमीरपुर :तहसील रोड से नगर पालिका ने हटाया अवैध अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहतमनावर में फिर भारी वाहन का कहर, अतिक्रमण के चलते ट्राले की चपेट में आया युवकशिक्षक दिवस पर साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, मनावर टीआई ने विद्यार्थियों को किया सचेतगोगा नवमी पर निकला छड़ी निशान जुलूस, भक्ति में रंगा मनावर…..आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल…शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर भरत जांचपूरे को राष्ट्रीय गौरव सम्मानपतसंस्थेची वार्षिक सर्वसाधारण सभा माजी जि. प. उपाध्यक्ष सुभाष दादा पवार यांच्या अध्यक्षतेखाली संपन्न…हमीरपुर :बाढ़ के पानी में दिखा पांच फुट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांचबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभार*संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर खापरखेड़ा में निकली समरसता संकल्प कलश यात्रा*हमीरपुर :तहसील रोड से नगर पालिका ने हटाया अवैध अतिक्रमण, जाम से मिलेगी राहतमनावर में फिर भारी वाहन का कहर, अतिक्रमण के चलते ट्राले की चपेट में आया युवकशिक्षक दिवस पर साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम, मनावर टीआई ने विद्यार्थियों को किया सचेतगोगा नवमी पर निकला छड़ी निशान जुलूस, भक्ति में रंगा मनावर…..आजादी के बाद पहली बार धार के आदिवासी क्षेत्र में पहुंचेगी रेल…शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर भरत जांचपूरे को राष्ट्रीय गौरव सम्मानपतसंस्थेची वार्षिक सर्वसाधारण सभा माजी जि. प. उपाध्यक्ष सुभाष दादा पवार यांच्या अध्यक्षतेखाली संपन्न…हमीरपुर :बाढ़ के पानी में दिखा पांच फुट लंबा मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, वन विभाग ने शुरू की जांचबाबा मुक्तेश्वरपुरी गौशाला में चुनाव प्रक्रिया शुरू, प्रशासक कर्नल संत पाल ने संभाला कार्यभार
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर भरत जांचपूरे को राष्ट्रीय गौरव सम्मान

उज्जैन में 13वें राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 से हुए सम्मानित, मनावर क्षेत्र में खुशी की लहर... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। शिक्षा के क्षेत्र में…

शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान पर भरत जांचपूरे को राष्ट्रीय गौरव सम्मान
WhatsApp Facebook

उज्जैन में 13वें राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 से हुए सम्मानित, मनावर क्षेत्र में खुशी की लहर…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए मनावर के पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं वर्तमान में बुरहानपुर जिले में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ भरत जांचपूरे को रविवार को उज्जैन में आयोजित समारोह में 13वें राष्ट्रीय गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलने पर मनावर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

उज्जैन के रामरखा गौतम सभागृह, भरतपुरी प्रशासनिक क्षेत्र में आयोजित सम्मान समारोह में फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बड़े भाई नंदलाल यादव ने की, जबकि श्रीमती कलावती यादव विशेष अतिथि रहीं। क्षेत्रीय सांसद सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक विनय उजाला रहे।

शिक्षा में नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर…..

भरत जांचपूरे को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नवाचार आधारित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों के साथ प्रभावी एवं प्रेरणादायी नेतृत्व तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

उन्होंने विद्यार्थियों में टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करने के साथ खेलकूद, वैज्ञानिक सोच एवं नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण निर्माण की दिशा में भी उल्लेखनीय प्रयास किए हैं।

मनावर के लिए गौरव का विषय…

भरत जांचपूरे की इस उपलब्धि पर शिक्षा जगत, अधिकारी-कर्मचारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों, सोशल मीडिया प्रतिनिधियों, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान मनावर क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि है। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर योगदान देने की शुभकामनाएं दीं।