मौदहा हमीरपुर। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनगणना को लेकर कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन उपजिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण आरंग कराया।
कस्बे के राजकीय आईटीआई छिमौली रोड में जनगणना में लगाए गए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले चरण का गुरुवार का उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया जिसमे चार बैचों के 188 प्रशिक्षु मौजूद रहे।
बताते चलें कि जनगणना कर्मियों का तीन तीन दिवसीय प्रशिक्षण कई चरणों में सात नवंबर तक आयोजित किया जाएगा और हर चरण में लगभग एक सैकडा से डेढ सैकडा कर्मियों को प्रशिक्षण देने की व्यवस्था है। जबकि प्रशिक्षुओं के नाश्ते और भोजन की व्यवस्था भी सरकार की ओर से की गई है।
इस दौरान तहसीलदार मौदहा और मौदहा तहसील में तैनात लेखपालों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई, जबकि जेई राजकुमार, जेई राहुल जायसवाल और लेखपाल दीपक, दिलीप, अनुराग,ऋषभ, राघवेंद्र, अनुराग और अवनीश कुमार ने प्रशिक्षण प्रदान किया।साथ ही आईटीआई कालेज के प्रधानाचार्य और स्टाफ मौजूद रहा।
