मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजनसेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENTडिंडोरी: जिला संस्कृति महोत्सव में सरस्वती शिशु मंदिर के 30 भैया-बहिन विजेतायूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर सवर्ण समाज की विशाल रैली – जिला मुख्यालय में उमड़ा जनसमूह, स्वामी आशुतोष जी महाराज के नेतृत्व में निकली रैलीहमीरपुर :जिला स्तरीय सीनियर बालक हॉकी चयन ट्रायल में 06 खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय चयन ट्रायल हेतु चयनजनपद औरैया में विद्युत विभाग उपखंड अधिकारी अजय कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन आयोजनहमीरपुर :मौदहा में बंद मकान का ताला तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी करने का आरोपहमीरपुर :बहू पर चार परिजनों को नींद की गोलियां खिलाने का आरोप, हालत बिगड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला, सीएचसी से चारों को जिला अस्पताल किया गया रेफरदाढ़ीराम रोड आज भी अधूरी 12 साल से हर बार “अगला महीना” कब आएगा? पंडरी गांव की जनता सड़क निर्माण की मांग को लेकर इंतजार में।पूजा करमा धरमा की हार्दिक शुभकामनाएं।बंकनाथ अटल दरबार में सेवा यात्रियों ने किए दर्शन-पूजन
Alirajpurधार्मिकमध्य प्रदेश

सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENT

जल झूलनी ग्यारस पर खट्टाली में उमड़ा आस्था का सैलाब खट्टाली :- (ALIRAJPUR)जल झूलनी ग्यारस (डोल ग्यारस) के पावन पर्व पर खट्टाली स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और…

सेना महेश पटेल ने महिलाओं व श्रद्धालुओं के साथ किया गरबा DEEPAK SHARMA CORRESPONDENT
WhatsApp Facebook

जल झूलनी ग्यारस पर खट्टाली में उमड़ा आस्था का सैलाब
खट्टाली :- (ALIRAJPUR)जल झूलनी ग्यारस (डोल ग्यारस) के पावन पर्व पर खट्टाली स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण धार्मिक आयोजन हुआ। पर्व के अवसर पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा एवं समाजजन धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

आयोजन में जोबट विधायक सेना महेश पटेल, आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं अलीराजपुर के पूर्व विधायक मुकेश पटेल प्रमुख रूप से पहुंचे। सभी ने भगवान श्री चारभुजानाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

महिलाओं और श्रद्धालुओं के साथ विधायक ने किया गरबा
धार्मिक आयोजन के दौरान कार्यक्रम में उस समय विशेष उत्साह देखने को मिला, जब जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने उपस्थित महिलाओं एवं श्रद्धालुओं के साथ गरबा किया। विधायक को अपने बीच गरबा करते देख महिलाओं एवं भक्तों में भी उत्साह बढ़ गया।

भक्ति गीतों और गरबा की ताल पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।

इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में गरबा करते हुए पर्व की खुशियां मनाईं। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी धार्मिक आयोजन में भाग लेकर भगवान श्री चारभुजानाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का पर्व
इस अवसर पर विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि जल झूलनी ग्यारस हमारी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ ही आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में समाज के प्रत्येक वर्ग की महत्वपूर्ण भूमिका है। विधायक ने भगवान श्री चारभुजानाथ से सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए समस्त समाजजनों को जल झूलनी ग्यारस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महेश पटेल और मुकेश पटेल ने भी किए दर्शन
आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने भी श्री चारभुजानाथ मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन एवं पूजन किए। उन्होंने उपस्थित समाजजनों एवं श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

वहीं अलीराजपुर के पूर्व विधायक मुकेश पटेल ने भी मंदिर पहुंचकर भगवान श्री चारभुजानाथ के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्व हमारी संस्कृति और सामाजिक एकता की पहचान हैं।

ऐसे आयोजनों में समाज की सामूहिक सहभागिता हमारी परंपराओं को और मजबूत करती है। भक्ति के साथ दिखा सामाजिक एकता का संदेश
जल झूलनी ग्यारस के अवसर पर मांटी खट्टाली में आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक उत्साह का भी सुंदर संगम देखने को मिला।

मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री चारभुजानाथ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाजजन, महिलाएं, युवा, श्रद्धालु एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

पूरे आयोजन के दौरान जय श्री चारभुजानाथ के जयकारों और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। जल झूलनी ग्यारस के इस आयोजन ने खट्टाली में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक मेल-जोल, सांस्कृतिक परंपरा और भाईचारे की भावना को भी मजबूत किया।