मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालासमय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश12 नवंबर से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशनप्रधानमंत्री आवास योजना के 37.80 लाख रुपये नगर परिषद के कोष में जमा नहीं, चार को नोटिस, सात दिन में मांगा अभिलेखों सहित स्पष्टीकरणजिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी जिले में 14 लाबरेली के थाना अलीगंज में अलीगंज सिरौली मार्ग पर सत्तारनगर मोड के पास गुरुवार सुबह तालाब में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपीउत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला के तीखे सवालों से पुलिस महकमे में हलचलराजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएंहमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायलहमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालासमय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश12 नवंबर से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशनप्रधानमंत्री आवास योजना के 37.80 लाख रुपये नगर परिषद के कोष में जमा नहीं, चार को नोटिस, सात दिन में मांगा अभिलेखों सहित स्पष्टीकरणजिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी जिले में 14 लाबरेली के थाना अलीगंज में अलीगंज सिरौली मार्ग पर सत्तारनगर मोड के पास गुरुवार सुबह तालाब में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपीउत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला के तीखे सवालों से पुलिस महकमे में हलचलराजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएंहमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल
Bareillyउत्तर प्रदेशक्राइम

आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपी

आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपी आंवला (बरेली)। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना…

आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपी
WhatsApp Facebook

आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद
झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपी
आंवला (बरेली)। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर आठ लाख रुपये कीमत की 1 किलो 519 ग्राम अवैध अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

बुधवार रात उपनिरीक्षक राजेश कुमार अपनी टीम (हेड कांस्टेबल कामेश्वर सिंह, कांस्टेबल सोनू व गौतम कुमार) के साथ भमौरा-बरेली मार्ग पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर गश्त कर रहे थे। ग्राम रमनगला पहुंचने पर मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मोतीपुरा से पहले अर्धनिर्मित दुकानों के पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी के निकट तीन संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं, जिनके पास भारी मात्रा में अफीम है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रात करीब 11:35 बजे तीनों को मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 किलो 519 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से उत्तराखंड नंबर की एक स्कॉर्पियो (UK18S4786) भी जब्त की है। पुलिस से बचने के लिए पीछे नहीं लगाई थी नंबर प्लेट
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आंवला कस्बा के मोहल्ला अलीगंज अड्डे के पीछे निवासी सुनील (28) तथा थाना अलीगंज के मोहल्ला हैदरगंज निवासी अशरफ शाह (40) और अनीश शाह (30) बताए।

आरोपियों ने कबूल किया कि वे तीनों आपस में दोस्त हैं और झारखंड से कम दामों पर चोरी-छिपे अफीम लाकर पंजाब में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। इससे होने वाले मुनाफे को वे आपस में बराबर बांट लेते थे।

बुधवार रात भी वे अफीम की खेप लेकर पंजाब बेचने जा रहे थे। बरामद स्कॉर्पियो अशरफ शाह की है, जिस पर पुलिस की पकड़ से बचने के उद्देश्य से पीछे की तरफ नंबर प्लेट नहीं लगाई गई थी।