*बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला के तीखे सवालों से पुलिस विभाग में हड़कंप*
*अम्बेडकर नगर*
अंबेडकर नगर की फिजा इन दिनों एक बर्खास्त सिपाही के तीखे तेवरों से गरमाई हुई है। महकमे से बाहर हो चुके सुनील शुक्ला ने पुलिसिया तंत्र के खिलाफ ऐसा मोर्चा खोला है कि खाकी की चूलें हिल गई हैं। थाने से लेकर पुलिस उच्चाधिकारियों के किस टेबल पर कितना चलता है घूस?—यह वो खुला सवाल है जिसने महकमे की नींद उड़ा दी है।
सुनील शुक्ला ने बेबाक अंदाज में गंभीर आरोप लगाते हुए सिस्टम के उस स्याह सच को उजागर किया है, जिसे अमूमन फाइलों के नीचे दबा दिया जाता है। भ्रष्टाचार की दीमक किस तरह महकमे की नींव खोखली कर रही है, इस पर उनका हर एक सवाल सीधे सिस्टम के सीने पर वार कर रहा है।
अब देखना दिलचस्प होगा कि शेरों जैसी दहाड़ लगाने वाले इस पूर्व सिपाही के इन तीखे हमलों पर जिम्मेदार अधिकारी क्या सफाई देते हैं या फिर खाकी का यह सच यूं ही फाइलों में दफन होकर रह जाता है।
