हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में अक्टूबर माह की जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार, हमीरपुर में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न ट्रेडों के व्यापारी प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान व्यापारियों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राठ क्षेत्र में खुदी हुई नालियों एवं क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि आमजन एवं व्यापारियों को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), उपायुक्त राज्य कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन दीपक सिंह, सहायक आयुक्त राज्य कर द्वारा किया गया।इस अवसर पर व्यापारी प्रतिनिधियों में विवेक गुप्ता, राधा कृष्ण ओमर, हिरदेश, राकेश, शरद गुप्ता, अवधेश गुप्ता, आनंद अग्रवाल, राधे, जयकिशोर, अमित, मकसूद अहमद, धीरेन्द्र गुप्ता, प्रियांशु पुरवार, अंकित ओमर एवं शाश्वत ओमर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।
