मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के बड़े चौराहे के पास नेशनल हाईवे-34 पर देशी शराब ठेके के सामने डम्पर को खींचने के दौरान एक क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। क्रेन पलटने से उसका चालक किशोर अंदर फंस गया।
घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और काफी मशक्कत के बाद चालक किशोर को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्रेन की मदद से डम्पर को खींचने का प्रयास किया जा रहा था, तभी अचानक क्रेन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।
गनीमत रही कि हादसे में चालक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
नेशनल हाईवे पर हुए इस हादसे से कुछ देर तक लोगों में हलचल बनी रही।
