मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालासमय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश12 नवंबर से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशनप्रधानमंत्री आवास योजना के 37.80 लाख रुपये नगर परिषद के कोष में जमा नहीं, चार को नोटिस, सात दिन में मांगा अभिलेखों सहित स्पष्टीकरणजिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी जिले में 14 लाबरेली के थाना अलीगंज में अलीगंज सिरौली मार्ग पर सत्तारनगर मोड के पास गुरुवार सुबह तालाब में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपीउत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला के तीखे सवालों से पुलिस महकमे में हलचलराजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएंहमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायलहमीरपुर :डम्पर खींचने के दौरान सड़क पर पलटी क्रेन, चालक किशोर को सकुशल निकालासमय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश12 नवंबर से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशनप्रधानमंत्री आवास योजना के 37.80 लाख रुपये नगर परिषद के कोष में जमा नहीं, चार को नोटिस, सात दिन में मांगा अभिलेखों सहित स्पष्टीकरणजिले में फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया प्रारंभ प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन, 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी जिले में 14 लाबरेली के थाना अलीगंज में अलीगंज सिरौली मार्ग पर सत्तारनगर मोड के पास गुरुवार सुबह तालाब में एक बुजुर्ग का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आठ लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद झारखंड से सस्ते दामों पर लाकर पंजाब में बेचने जा रहे थे आरोपीउत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से बर्खास्त सिपाही सुनील शुक्ला के तीखे सवालों से पुलिस महकमे में हलचलराजस्थान बोर्ड परीक्षा 2027: 16 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएंहमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल
Dindoriताज़ा खबरमध्य प्रदेश

12 नवंबर से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी डिंडौरी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के मान से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया…

12 नवंबर से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ, 4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम प्रकाशन
WhatsApp Facebook

गणेश पाण्डे , अखंड भारत समाचार डिण्डौरी
डिंडौरी भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के मान से निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी यादव की अध्यक्षता में अपर कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर 2026 को निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के संबंध में दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा तथा 04 जनवरी 2027 को निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन होगा।

जिले में 5 लाख 27 हजार 214 मतदाता दर्ज

12 नवंबर 2026 की स्थिति में जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5 लाख 27 हजार 214 मतदाता दर्ज हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र 103-शहपुरा में 2 लाख 75 हजार 442 तथा विधानसभा क्षेत्र 104-डिंडौरी में 2 लाख 51 हजार 772 मतदाता शामिल हैं। जिले में कुल 2 लाख 62 हजार 642 पुरुष, 2 लाख 64 हजार 563 महिला एवं 9 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जिले का कुल लिंगानुपात 1007 है।

701 मतदान केन्द्रों पर बीएलओ की नियुक्ति के निर्देश

निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए जिले के सभी 701 मतदान केन्द्रों पर बीएलओ की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 21 एवं 22 नवंबर तथा 05 एवं 06 दिसंबर 2026 को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं आवश्यक संशोधन कराने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से डिंडौरी विधायक ओमकार मरकाम एवं भारतीय जनता पार्टी की ओर से सुधीर दत्त तिवारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारूप निर्वाचक नामावली में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें तथा नाम जोड़ने अथवा किसी प्रकार के संशोधन के लिए निर्धारित समयावधि में अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराएं।