मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायलआदेश कागजों में, कब्जा जमीन पर — धीरपुर में 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंदहमीरपुर :कूड़े के ढेर में लगाई आग से टेलर की दुकान तक पहुंचीं लपटें, 20 से 25 लाख का कपड़ा जलकर राखउपतहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, धीरपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को लगाई गुहार — 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंदफागिंग मशीन क्रय में की गई बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की जांच के आदेशग्रामीणों के आशीर्वाद से बबली देवी ने संभाली महनपुर की कमान, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट पर रहेगा जोरबड़वानी जिले के पार्टी क्षेत्र के ग्राम आवली में दो बाइक आमने-सामने भीडत,हादसे में शिक्षक संतोष बैरागी की मौत।बीसा नीमा,समाज द्वारा पड़वा के अवसर पर अन्नकूट संपन्न धर्मशाला में लिफ्ट का हुआ उद्घाटन।सिंगरौली: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु चलाया गया विशेष अभियान अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई 24 वाहनों पर की गई कार्यवाही।बड़वानी कलेक्टर जयंती सिंह,ने,विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण।हमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायलआदेश कागजों में, कब्जा जमीन पर — धीरपुर में 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंदहमीरपुर :कूड़े के ढेर में लगाई आग से टेलर की दुकान तक पहुंचीं लपटें, 20 से 25 लाख का कपड़ा जलकर राखउपतहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, धीरपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को लगाई गुहार — 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंदफागिंग मशीन क्रय में की गई बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की जांच के आदेशग्रामीणों के आशीर्वाद से बबली देवी ने संभाली महनपुर की कमान, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट पर रहेगा जोरबड़वानी जिले के पार्टी क्षेत्र के ग्राम आवली में दो बाइक आमने-सामने भीडत,हादसे में शिक्षक संतोष बैरागी की मौत।बीसा नीमा,समाज द्वारा पड़वा के अवसर पर अन्नकूट संपन्न धर्मशाला में लिफ्ट का हुआ उद्घाटन।सिंगरौली: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु चलाया गया विशेष अभियान अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई 24 वाहनों पर की गई कार्यवाही।बड़वानी कलेक्टर जयंती सिंह,ने,विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण।
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल

मौदहा (हमीरपुर)। मुस्करा थाना क्षेत्र के मुस्करा-बसवारी मार्ग पर फटन पुल के पास बीती रात ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई…

हमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायल
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। मुस्करा थाना क्षेत्र के मुस्करा-बसवारी मार्ग पर फटन पुल के पास बीती रात ट्रक और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकले थे।

दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, हुसैना गांव निवासी अवधेश अहिरवार (20) अपने चचेरे भाई विकास अहिरवार (30) पुत्र शिवदानी के साथ किसी काम से मुस्करा गए थे। बीती रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान फटन पुल के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही मुस्करा थाना पुलिस और पीआरवी मौके पर पहुंची तथा दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने अवधेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विकास को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।