मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायलआदेश कागजों में, कब्जा जमीन पर — धीरपुर में 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंदहमीरपुर :कूड़े के ढेर में लगाई आग से टेलर की दुकान तक पहुंचीं लपटें, 20 से 25 लाख का कपड़ा जलकर राखउपतहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, धीरपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को लगाई गुहार — 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंदफागिंग मशीन क्रय में की गई बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की जांच के आदेशग्रामीणों के आशीर्वाद से बबली देवी ने संभाली महनपुर की कमान, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट पर रहेगा जोरबड़वानी जिले के पार्टी क्षेत्र के ग्राम आवली में दो बाइक आमने-सामने भीडत,हादसे में शिक्षक संतोष बैरागी की मौत।बीसा नीमा,समाज द्वारा पड़वा के अवसर पर अन्नकूट संपन्न धर्मशाला में लिफ्ट का हुआ उद्घाटन।सिंगरौली: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु चलाया गया विशेष अभियान अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई 24 वाहनों पर की गई कार्यवाही।बड़वानी कलेक्टर जयंती सिंह,ने,विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण।हमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायलआदेश कागजों में, कब्जा जमीन पर — धीरपुर में 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंदहमीरपुर :कूड़े के ढेर में लगाई आग से टेलर की दुकान तक पहुंचीं लपटें, 20 से 25 लाख का कपड़ा जलकर राखउपतहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, धीरपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को लगाई गुहार — 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंदफागिंग मशीन क्रय में की गई बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की जांच के आदेशग्रामीणों के आशीर्वाद से बबली देवी ने संभाली महनपुर की कमान, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट पर रहेगा जोरबड़वानी जिले के पार्टी क्षेत्र के ग्राम आवली में दो बाइक आमने-सामने भीडत,हादसे में शिक्षक संतोष बैरागी की मौत।बीसा नीमा,समाज द्वारा पड़वा के अवसर पर अन्नकूट संपन्न धर्मशाला में लिफ्ट का हुआ उद्घाटन।सिंगरौली: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु चलाया गया विशेष अभियान अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई 24 वाहनों पर की गई कार्यवाही।बड़वानी कलेक्टर जयंती सिंह,ने,विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण।
Singrauliताज़ा खबरमध्य प्रदेश

सिंगरौली: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु चलाया गया विशेष अभियान अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई 24 वाहनों पर की गई कार्यवाही।

सिंगरौली: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु चलाया गया विशेष अभियान अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई 24 वाहनों पर की गई कार्यवाही। कॉलेज तिराहा से टॉकीज तक तुलसी…

सिंगरौली: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु चलाया गया विशेष अभियान अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई 24 वाहनों पर की गई कार्यवाही।
Oplus_131072
WhatsApp Facebook

सिंगरौली: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु चलाया गया विशेष अभियान अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई 24 वाहनों पर की गई कार्यवाही।

कॉलेज तिराहा से टॉकीज तक तुलसी मार्ग सराफा तिराहा,बस स्टैंड अंबेडकर बाजार क्षेत्र तक यातायात व्यवस्था सुधारने चलाया गया विशेष अभियान

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम.के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं श्री हेमंत कुमार नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं यातायात प्रभारी रोशनी केशरवानी के नेतृत्व में जिले की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा कॉलेज तिराहा से टॉकीज तक तुलसी मार्ग सराफा तिराहा,बस स्टैंड अंबेडकर चौराहा बाजार क्षेत्र केकआसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे एवं सार्वजनिक मार्गों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को व्यवस्थित कराया गया। वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि वे अपने वाहन निर्धारित एवं सुरक्षित स्थान पर ही खड़े करें, ताकि आवागमन बाधित न हो और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
अभियान के दौरान यातायात नियमों एवं पार्किंग व्यवस्था की अनदेखी करने वाले 24 वाहनों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों एवं क्षेत्र के नागरिकों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार आमजन को जागरूक किया जा रहा है कि सड़क एवं सार्वजनिक मार्ग आवागमन के लिए हैं, इसलिए वाहनों को व्यवस्थित एवं निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें। अव्यवस्थित पार्किंग से यातायात बाधित होने के साथ दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है।
उक्त कार्रवाई में थाना यातायात से सुबेदार आशीष तिवारी, उनि अशोक सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक सुरेश शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक उत्तम सिंह,  आरक्षक प्रवेश आरक्षक जितेंद्र,सहित अन्य यातायात पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. ने जिलेवासियों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें, दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें तथा सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें !