हमीरपुर। जनपद हमीरपुर के राजकीय डिग्री कॉलेज, कुछेछा में आज दिनांक 13 अक्टूबर, 2026 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनपद के विभिन्न विकास खंडों के कुल 352 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। इनमें 345 हिंदू एवं 7 मुस्लिम जोड़े सम्मिलित रहे। इस अवसर पर सभी नवविवाहित जोड़ों को सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में परियोजना निदेशक श्री नवीन गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री हिमांशु अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी मौदहा श्री श्वेता तिवारी, खंड विकास अधिकारी सुमेरपुर श्री एस.के. श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी राठ श्री मनोज गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री राजीव कुमार सिंह तथा खंड विकास अधिकारी गोहांड श्री विनोद पांडेय उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की।
समारोह का संचालन श्री सर्वेश द्विवेदी एवं श्री जालीस खान द्वारा किया गया।
