मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायलआदेश कागजों में, कब्जा जमीन पर — धीरपुर में 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंदहमीरपुर :कूड़े के ढेर में लगाई आग से टेलर की दुकान तक पहुंचीं लपटें, 20 से 25 लाख का कपड़ा जलकर राखउपतहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, धीरपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को लगाई गुहार — 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंदफागिंग मशीन क्रय में की गई बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की जांच के आदेशग्रामीणों के आशीर्वाद से बबली देवी ने संभाली महनपुर की कमान, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट पर रहेगा जोरबड़वानी जिले के पार्टी क्षेत्र के ग्राम आवली में दो बाइक आमने-सामने भीडत,हादसे में शिक्षक संतोष बैरागी की मौत।बीसा नीमा,समाज द्वारा पड़वा के अवसर पर अन्नकूट संपन्न धर्मशाला में लिफ्ट का हुआ उद्घाटन।सिंगरौली: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु चलाया गया विशेष अभियान अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई 24 वाहनों पर की गई कार्यवाही।बड़वानी कलेक्टर जयंती सिंह,ने,विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण।हमीरपुर :ट्रक-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर घायलआदेश कागजों में, कब्जा जमीन पर — धीरपुर में 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंदहमीरपुर :कूड़े के ढेर में लगाई आग से टेलर की दुकान तक पहुंचीं लपटें, 20 से 25 लाख का कपड़ा जलकर राखउपतहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण, धीरपुर के ग्रामीणों ने एसडीएम को लगाई गुहार — 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंदफागिंग मशीन क्रय में की गई बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की जांच के आदेशग्रामीणों के आशीर्वाद से बबली देवी ने संभाली महनपुर की कमान, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट पर रहेगा जोरबड़वानी जिले के पार्टी क्षेत्र के ग्राम आवली में दो बाइक आमने-सामने भीडत,हादसे में शिक्षक संतोष बैरागी की मौत।बीसा नीमा,समाज द्वारा पड़वा के अवसर पर अन्नकूट संपन्न धर्मशाला में लिफ्ट का हुआ उद्घाटन।सिंगरौली: यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु चलाया गया विशेष अभियान अव्यवस्थित पार्किंग पर यातायात पुलिस की कड़ी कार्रवाई 24 वाहनों पर की गई कार्यवाही।बड़वानी कलेक्टर जयंती सिंह,ने,विकास कार्यों का किया व्यापक निरीक्षण।
Kotputli-Behrorताज़ा खबरराजस्थान

आदेश कागजों में, कब्जा जमीन पर — धीरपुर में 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंद

बानसूर उपखण्ड क्षेत्र के धीरपुर में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण हटाने के आदेश के बाद भी रास्ता नहीं खुला तो ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर अतिक्रमण हटवाने की मांग…

आदेश कागजों में, कब्जा जमीन पर — धीरपुर में 60 साल पुराने कुएं का रास्ता आज भी बंद
WhatsApp Facebook

बानसूर उपखण्ड क्षेत्र के धीरपुर में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण हटाने के आदेश के बाद भी रास्ता नहीं खुला तो ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपकर अतिक्रमण हटवाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 60 साल पुराने कुएं तक जाने वाला एकमात्र सार्वजनिक रास्ता खसरा नंबर 82 में था, जिसे महेश पुत्र सम्मान ने बंद कर अपने खेत में मिला लिया।

कुएं पर जन्म के बाद कुआं पूजन और मृत्यु के बाद कर्म की परंपरा निभाई जाती है, जो अब रास्ता बंद होने से रुक गई है। ग्रामीणों ने पहले उप तहसीलदार हरसौरा को ज्ञापन दिया, पटवारी रिपोर्ट में अतिक्रमण सही पाया गया और उप तहसीलदार ने जुर्माना लगाकर बेदखल करने के आदेश दिए, लेकिन मौके पर पटवारी व आईएलआर के साथ गाली-गलौच कर अतिक्रमण नहीं हटने दिया गया।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि महेश ने गांव के रास्ते और नाले पर भी जेसीबी से अतिक्रमण कर लिया है। इस दौरान देशराज यादव, भागचंद यादव, शिव कुमार शर्मा, नीरज शर्मा, मुकेश जिंदोलिया, रामावतार जिंदोलिया, देशराज जिंदोलिया, सतीश शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, सुनील शर्मा सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे।