मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
दामोदर नदी के डोंगा घाट पर मौत का हादसा, अवैध बालू उठाव के दौरान मजदूर की गई जानपुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों व आदिवाक्ताओं को किया सम्मानित।वायल में पानी की मोटर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तारउमरबन में बिजली कटौती और सूखे के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शनहोम्योपैथिक अनुसंधान में डॉ. नील रतन अग्रवाल को दोहरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मान; चिकित्सा जगत में रचा इतिहास“गुरु घासीदास बाबा पर कथित अभद्र टिप्पणी से नाराज सतनामी समाज, FIR की मांग”बरेली आंवला में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने संभाली SDM-तहसीलदार की कुर्सी, समस्याओं को सुलझाया।आंवला में भाकियू (शंकर) के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, फसल मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन से रोका, कोतवाल को सौंपा ज्ञापन।बंद मकान में छत के रास्ते से घुसकर चोरों ने किया हाथ साफ,नगर पंचायत धानेपुर में संभावित विधायक प्रत्याशी शिवम पांडे का भव्य स्वागतदामोदर नदी के डोंगा घाट पर मौत का हादसा, अवैध बालू उठाव के दौरान मजदूर की गई जानपुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों व आदिवाक्ताओं को किया सम्मानित।वायल में पानी की मोटर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तारउमरबन में बिजली कटौती और सूखे के मुद्दे पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शनहोम्योपैथिक अनुसंधान में डॉ. नील रतन अग्रवाल को दोहरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मान; चिकित्सा जगत में रचा इतिहास“गुरु घासीदास बाबा पर कथित अभद्र टिप्पणी से नाराज सतनामी समाज, FIR की मांग”बरेली आंवला में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की छात्राओं ने संभाली SDM-तहसीलदार की कुर्सी, समस्याओं को सुलझाया।आंवला में भाकियू (शंकर) के पदाधिकारी हाउस अरेस्ट, फसल मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन से रोका, कोतवाल को सौंपा ज्ञापन।बंद मकान में छत के रास्ते से घुसकर चोरों ने किया हाथ साफ,नगर पंचायत धानेपुर में संभावित विधायक प्रत्याशी शिवम पांडे का भव्य स्वागत
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :एक लेन बंद होने से यातायात व्यवस्था चरमराई, स्कूली और रोडवेज बसों के यात्री परेशान; नया पुल तैयार होने के बावजूद आवागमन शुरू नहीं

हमीरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे-34 पर बेतवा पुल की मरम्मत के चलते मंगलवार को भीषण जाम लग गया। पुल के क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए एक लेन बंद किए जाने से याताया…

हमीरपुर :एक लेन बंद होने से यातायात व्यवस्था चरमराई, स्कूली और रोडवेज बसों के यात्री परेशान; नया पुल तैयार होने के बावजूद आवागमन शुरू नहीं
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। कानपुर-सागर नेशनल हाईवे-34 पर बेतवा पुल की मरम्मत के चलते मंगलवार को भीषण जाम लग गया।

पुल के क्षतिग्रस्त एक्सपेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए एक लेन बंद किए जाने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। हाईवे पर सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहे।

स्कूली बसों और रोडवेज बसों में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि कई राहगीर तीन से चार किलोमीटर तक पैदल चलने को मजबूर हुए। जानकारी के अनुसार, बेतवा पुल के पिलर नंबर नौ और दस के पास दो एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

मंगलवार सुबह नौ बजे से मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद पुल की एक लेन पर आवागमन बंद कर दिया गया। दूसरी लेन से दोनों ओर के वाहनों को बारी-बारी से निकाला जाने लगा।

इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात की रफ्तार थम गई। नया पुल तैयार, फिर भी नहीं मिली राहत
हाईवे पर जाम की समस्या के बीच समानांतर नया पुल तैयार होने के बावजूद उस पर आवागमन शुरू नहीं हुआ है।

इसके चलते पुराने पुल पर यातायात का दबाव बढ़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए पुल को चालू कर दिया जाए तो पुराने पुल पर वाहनों का दबाव कम हो सकता है और जाम की समस्या से राहत मिल सकती है।

ओवरलोडिंग से क्षतिग्रस्त हुए एक्सपेंशन ज्वाइंट
कार्यदायी संस्था जय बिल्डर के मैनेजर गौरव आनंद ने बताया कि अधिक भार और ओवरलोडिंग के कारण पुल के दो एक्सपेंशन ज्वाइंट क्षतिग्रस्त हुए हैं। पहले इनकी अस्थायी मरम्मत कराई गई थी, लेकिन समस्या दोबारा सामने आने के बाद अब स्थायी मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।

मरम्मत के दौरान एक लेन बंद रखकर दूसरी लेन से नियंत्रित तरीके से यातायात संचालित किया जा रहा है। मौदहा क्षेत्र में भी लगा जाम
बेतवा पुल पर यातायात प्रभावित होने का असर मौदहा क्षेत्र में भी देखने को मिला।

राठ तिराहे से मविया तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम को देखते हुए राठ तिराहे पर वाहनों को रोका गया।

मौके पर पुलिस और यातायात पुलिस के जवान यातायात नियंत्रित करने में जुटे रहे, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी।