KHARGONE POLICE
//PRESS NOTE//
थाना बडवाह दिनांक 11.11.2026
बडवाह पुलिस ने अवैध गांजे की तस्करी के विरुद्ध की कार्यवाही
• पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत की गई कार्यवाही
• थाना बडवाह पर किया गया NDPS की धारा में प्रकरण दर्ज
• पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 840 ग्राम गांजा, कीमत लगभग 6,500 रुपये का किया जप्त।
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों एवं मादक पदार्थों की खेती करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इस संबंध में पुलिस मुख्यालय, नारकोटिक्स शाखा, भोपाल द्वारा भी दिनांक 27.10.2026 से 10.11.2026 तक 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान संचालित करने हेतु भी निर्देशित किया गया है ।
वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़वाह श्री मुकेश इजारदार द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना बडवाह पर पुलिस टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने 01 आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 10.11.2026 को थाना बड़वाह पर पदस्थ उप निरीक्षक अजय कुमार झा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नये नर्मदा पुल के नीचे कटघड़ा रास्ते पर एक व्यक्ति प्लास्टिक के झोले में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर किसी व्यक्ति को देने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना पर विश्वास कर तत्काल पुलिस टीम के दबिश दी गई। मौके पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति प्लास्टिक की थैली लिए खड़ा दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछने पर राजू पिता हुकुम वर्मा, उम्र 26 वर्ष, निवासी भील मोहल्ला, ओंकारेश्वर, जिला खंडवा, हाल मुकाम गड़रिया मोहल्ला, ग्राम बड़दिया, थाना बड़वाह, जिला खरगोन का बताया। आरोपी की सहमति से विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे में रखी प्लास्टिक की थैली के अंदर पारदर्शी पन्नी में हरे रंग की पत्तीदार एवं नमीयुक्त मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ मिला। जिसका तौल करते प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी सहित कुल 840 ग्राम पाया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 6,500 रुपये होना पाई गई।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध
आरोपी राजू पिता हुकुम वर्मा का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से उसके विरुद्ध थाना बड़वाह पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।
पुलिस टीम
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बडवाह निरी. राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि अजय कुमार झा, प्रआर.797 नितिन, प्र.आर.625 कैलाश सौलंकी, प्र.आर.375 मनोज कुशवाह, आर.रवि यादव, आर. विजय सिसोदिया, आर.रोहित कुशवाह, आर.आशीष सिंह, आर.विनोद गुर्जर, व थाना बडवाह के अन्य पुलिस स्टाफ, एवं साइबर सेल खरगोन से उनि पप्पू मौर्य, आर.सचिन, आर अभिलाष डोंगरे व मगन अलावा का विशेष योगदान रहा ।
अखंड भारत न्यूज़ बड़वाह जिला खरगोन से गोविंद सिंह चौहान की रिपोर्ट
