राजेश कुमार पूंछ
एसएसपी पुंछ ने धार्मिक स्थलों पर टेका माथा; शांति और भाईचारे के लिए की प्रार्थना
आज 13.10.2026 को पुंछ के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री वैभव मीना, आईपीएस ने जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा किया और आशीर्वाद लिया तथा सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा दिया। एसएसपी पुंछ ने ज़ियारत सैन मीरान साहिब, गुरुद्वारा नंगली साहिब पुंछ और श्री दशनामी अखाड़ा मंदिर, पुंछ का दौरा किया। इन स्थानों पर उन्होंने मत्था टेका और जिले में शांति, भाईचारे और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने प्रबंधन समितियों और श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए कहा कि पुंछ एकता और मिली-जुली संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस समाज के सभी वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और शांति बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा नशीली दवाओं के खतरे और अन्य सामाजिक बुराइयों को मिटाने में धार्मिक नेताओं और आम जनता का सहयोग मांगा।
