दीपक शर्मा रिपोर्टर
चंद्रशेखर आजाद नगर:- यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भुगतान से संबंधित सरकार के नए शुल्क प्रावधानों के विरोध में व्यापारी संघ ने को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) SDM दीपिका पाटीदार को ज्ञापन सौंपा। व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि UPI वर्तमान समय में व्यापारियों और आम लोगों के लिए डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम बन चुका है।
ऐसे में UPI लेनदेन पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। व्यापारियों ने कहा कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों द्वारा प्रतिदिन बड़ी संख्या में UPI के माध्यम से भुगतान प्राप्त किए जाते हैं।
यदि इन लेनदेन पर शुल्क का अतिरिक्त भार आता है तो इसका सीधा असर व्यापारियों के कारोबार और आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारी संघ ने सरकार से UPI भुगतान को शुल्क मुक्त रखने तथा नए शुल्क संबंधी प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की।
व्यापारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए UPI को सरल और बिना अतिरिक्त शुल्क के बनाए रखना आवश्यक है। इस दौरान व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
व्यापारियों ने SDM के माध्यम से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया।
