मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बहराइच से बड़ी खबर भ्रष्टाचार: पीड़ित से रिश्वत मांगते हुए पुलिसकर्मीदेवेश पांडे कैरक्टर सर्टिफिकेट के लिए₹1000 की रिश्वत मांगी रिश्वत मांगीहमीरपुर :जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त एवं निलंबित, 14 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिसबानसूर में 15वें सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 15 नवंबर को, बाबूलाल झारिया होंगे मुख्य अतिथि1.873 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,हमीरपुर :दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए खरीफ में भी शत-प्रतिशत लाइन सोइंग विधि अपनाएं: निदेशकहमीरपुर :धनतेरस पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़, मालिकुआं चौराहे पर भीषण जाम, झाड़ू की दुकानों पर रही सबसे अधिक भीड़, जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों को हुई परेशहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशहमीरपुर :पाटनपुर में कच्चे घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशदीपावली और त्योहारों के सीजन में बाजार में उमड़ रही भीड़, जाम से आमजन परेशान; प्रशासन के इंतजाम नाकाफीबहराइच से बड़ी खबर भ्रष्टाचार: पीड़ित से रिश्वत मांगते हुए पुलिसकर्मीदेवेश पांडे कैरक्टर सर्टिफिकेट के लिए₹1000 की रिश्वत मांगी रिश्वत मांगीहमीरपुर :जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की छापेमारी, अनियमितता मिलने पर लाइसेंस निरस्त एवं निलंबित, 14 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिसबानसूर में 15वें सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 15 नवंबर को, बाबूलाल झारिया होंगे मुख्य अतिथि1.873 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार,हमीरपुर :दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता के लिए खरीफ में भी शत-प्रतिशत लाइन सोइंग विधि अपनाएं: निदेशकहमीरपुर :धनतेरस पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़, मालिकुआं चौराहे पर भीषण जाम, झाड़ू की दुकानों पर रही सबसे अधिक भीड़, जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों को हुई परेशहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशहमीरपुर :पाटनपुर में कच्चे घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिवार में मचा कोहरामहमीरपुर :त्योहारों पर स्वास्थ्य सेवाएं रहेंगी अलर्ट मोड पर, सीएमओ ने दिए निर्देशदीपावली और त्योहारों के सीजन में बाजार में उमड़ रही भीड़, जाम से आमजन परेशान; प्रशासन के इंतजाम नाकाफी
Hamirpurउत्तर प्रदेशधार्मिक

हमीरपुर :धनतेरस पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़, मालिकुआं चौराहे पर भीषण जाम, झाड़ू की दुकानों पर रही सबसे अधिक भीड़, जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों को हुई परेश

मौदहा (हमीरपुर)। धनतेरस पर्व को लेकर मौदहा कस्बे का बाजार शुक्रवार को आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा। कस्बे की दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया। बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स सहि…

हमीरपुर :धनतेरस पर दुल्हन की तरह सजे बाजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़, मालिकुआं चौराहे पर भीषण जाम, झाड़ू की दुकानों पर रही सबसे अधिक भीड़, जाम में एंबुलेंस फंसने से मरीजों को हुई परेश
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। धनतेरस पर्व को लेकर मौदहा कस्बे का बाजार शुक्रवार को आकर्षक रोशनी से जगमगा उठा।

कस्बे की दुकानों को दुल्हन की तरह सजाया गया। बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स सहित विभिन्न दुकानों पर रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक सजावट ने बाजार की रौनक बढ़ा दी।

दोपहर बाद से ही खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक जारी रही। धनतेरस पर शुभ खरीदारी की परंपरा के चलते सबसे अधिक भीड़ झाड़ू की दुकानों पर देखने को मिली।

महिलाओं सहित अन्य ग्राहकों ने झाड़ू की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा पीतल के बर्तन, सोना-चांदी और अन्य घरेलू सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही।

धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस पर नई वस्तुओं की खरीदारी करना सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। शाम को लक्ष्मी-कुबेर पूजन के शुभ मुहूर्त को लेकर भी लोगों में उत्साह दिखाई दिया।

वहीं, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ का असर कस्बे की यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। मालिकुआं चौराहे पर भीषण जाम लग गया।

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ गई।

जाम की स्थिति को देखते हुए कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने स्वयं मोर्चा संभाला और पुलिसकर्मियों के साथ यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा जाम खुलवाने में जुटे रहे। धनतेरस की रौनक से जहां बाजार गुलजार रहा, वहीं भारी भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था चुनौती बनी रही।