मौदहा (हमीरपुर)। बिवांर थाना क्षेत्र के पाटनपुर गांव में बृहस्पतिवार रात एक 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह परिजनों ने उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका देखा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। पाटनपुर निवासी सुरेश (35) पुत्र रामौतार वर्मा बृहस्पतिवार रात घर में सोया था।
शुक्रवार सुबह काफी देर तक उसके न जागने पर परिजन अंदर पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतक के दादा चंद्रभान ने बताया कि सुरेश की पत्नी पूजा अपनी तीन बेटियों और एक बेटे के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करती है और परिवार का भरण-पोषण करती है।
सुरेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत से परिजनों में शोक छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
