कोसली, रेवाड़ी।अखंड भारत न्यूज एजेंसी रिपोर्टर होशियार सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से कथित लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
होशियार सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बावजूद जनसंवाद, समाधान शिविर और सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने अपनी चार साल पुरानी सीएम विंडो शिकायत का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि उनकी शिकायत एसडीएम कोसली और डीसी रेवाड़ी कार्यालय के बीच लंबे समय से लंबित रही।
शिकायतकर्ता के अनुसार, करीब 15-20 दिन पहले उनकी शिकायत को डिस्पोज ऑफ करने की सिफारिश पोर्टल पर भेज दी गई। उन्होंने इस मामले में एमीनेन्ट पर्सन सरोज यादव, पुत्री कर्नल बिजे सिंह, कोसली के साथ मिलीभगत की आशंका जताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
होशियार सिंह ने बताया कि पोर्टल पर शिकायत के निस्तारण की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के ओएसडी के संज्ञान में मामला लाकर दोबारा सीएम विंडो शिकायत दर्ज कराई। नई शिकायत का नंबर CM off/N/2026/119031 है, जो कार्रवाई के लिए डीसी/एडीसी रेवाड़ी के पोर्टल पर भेजी गई है।
उन्होंने डीसी रेवाड़ी से मांग की है कि मामले की अति शीघ्र जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएं क्योंकि यह करोड़ों रुपयों का भ्रष्टाचार का मामला है और शिकायत का समाधान कराया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि प्रकरण से संबंधित जांच की पूरी फाइल एडीसी रेवाड़ी कार्यालय में लंबित है, जो पहले पूर्व स्टेनो अनिल कुमार के पास थी। अब शिकायतकर्ता को प्रशासनिक कार्रवाई और न्याय मिलने का इंतजार है।
