भाटपार रानी देवरिया अखंड भारत न्यूज़
आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक क्षेत्र भ्रमण के सिलसिले में बनकटा स्टेशन ब्लॉक के भैंसही गांव मैं पहुंचने तो पता चला कि स्वर्गीय चांद मोहम्मद के पुत्र का हत्या हो चुका है। कुशल क्षेम के क्रम मे जब विधायक मृत मेराज की मां से मुलाकात कर कुशल क्षेम पूछने पर मां ने रोते हुए बताया कि अभी-अभी कुछ दिन पहले मेरा पुत्र मुंबई से आया हुआ था।
एक दिन पहले वह घर से कह कर गया कि एक फोन आया है अभी मैं जाकर वापस आ जाऊंगा। परंतु रात भर वापस नहीं होने पर हम लोग परेशान हुए खोजते रहे और सुबह में उसका फोटो लेकर थाने गई गुमशुदा का तहरीर लिखाने तो पता चला कि लड़का लावारिस रूप में हॉस्पिटल गया है।वहां उसकी मृत्यु हो गई है यह सुनकर सभी परिवार के लोग रोने लगे हम लोगों को अंदेशा है कि फोन से बुलाकर इसकी हत्या की गई है।
इस पर विधायक ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है निंदनीय घटना है।ऐसी घटनाओं को नहीं रोका गया तो घर से निकलना दूबर हो जाएगा।मैं इस परिवार के साथ हूं,हर परिस्थिति में साथ रहूंगा और शीघ्र याथा शीघ्र हत्यारे का पता लगाकर सजा दिलाने का कार्य करूंगा।। राम प्रकाश द्विवेदी अखंड भारत न्यूज़ रिपोर्टर देवरिया
