मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने कीहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, बिवांर थाने का किया निरीक्षणआलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी।अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिशमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने कीहमीरपुर :थाना समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, बिवांर थाने का किया निरीक्षणआलीराजपुर पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी।अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश
Haridwarउत्तराखंडताज़ा खबर

बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भाग

करियर मार्गदर्शन के साथ शिक्षकों का हुआ सम्मान रुड़की, 14 नवंबर: बाल दिवस के अवसर पर कोर विश्वविद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम ‘पथ प्रदर्शन’ का आयोजन किया गया। इसमें…

बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भाग
WhatsApp Facebook

करियर मार्गदर्शन के साथ शिक्षकों का हुआ सम्मान

रुड़की, 14 नवंबर: बाल दिवस के अवसर पर कोर विश्वविद्यालय में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम ‘पथ प्रदर्शन’ का आयोजन किया गया। इसमें रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और आसपास के 24 विद्यालयों के 1,500 से अधिक विद्यार्थियों और 80 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वर्धमान सभागार में कुलपति प्रो. (डॉ.) अनुभा सिंह और प्रति कुलपति डॉ राजेश कुमार उपाध्याय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
विद्यार्थियों ने समूहों में परिसर का भ्रमण किया और प्राध्यापकों व विश्वविद्यालय के छात्रों से संवाद किया। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, प्रबंधन, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य विज्ञान और मीडिया से जुड़ी परियोजनाओं का प्रदर्शन हुआ। विद्यार्थियों ने कंप्यूटिंग, इंजीनियरिंग और फार्मेसी की प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा औषधीय पादप उद्यान का भी भ्रमण किया। विशेषज्ञों ने करियर चयन, उभरते क्षेत्रों और उद्योग में जरूरी कौशलों पर मार्गदर्शन दिया।
मुख्य व्याख्यान में कुलपति प्रो. (डॉ.) अनुभा सिंह ने ‘करियर निर्माण में मूलभूत विषयों का महत्व’ पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग, कंप्यूटिंग, प्रबंधन, विधि, फार्मेसी, नर्सिंग और कृषि जैसे विषय एआई, फिनटेक, हेल्थ टेक और एग्रीटेक जैसे नए क्षेत्रों की नींव हैं। उन्होंने करियर चुनते समय रुचि, योग्यता और अवसरों के बीच संतुलन बनाने की सलाह दी।
उन्होंने कहा, “मजबूत जड़ें ही युवाओं को ऊँची उड़ान भरने का सामर्थ्य देती हैं।” साथ ही उन्होंने उन शिक्षकों के प्रति आभार जताया जिन्होंने विद्यार्थियों को सबसे पहले सही दिशा दिखाई।
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाणपत्र और आए हुए शिक्षकों को फ्रेमयुक्त सम्मान प्रमाणपत्र दिए गए।