मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।51 जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में की मां मंगला देवी की महाआरतीमारपीट कर 3 हजार रुपए और आधार कार्ड लूटने वाला आरोपी गिरफ्तारकिसान के खेत में नरवाई जली तो जुर्माना, कंपनियों के प्रदूषण पर कार्रवाई कब?अल्प वर्षा और बिजली कटौती से जूझ रहे किसान, अब खेतों से कपास और मोटर पंप की चोरी ने बढ़ाई चिंता62 गांवों की आस्था का केंद्र गढ़ कालिका माता मंदिरशासकीय जलस्रोतों से सिंचाई पर रोक के निर्देश, किसान चिंतितएसडीएम कोसली पर लगे गंभीर आरोप: 74 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकार व लम्बरदार के वाट्सएप आईंडी को ब्लॉक कर धमकाने और प्राचीन मठ की धरोहर तुड़वाने की शिकायतमिर्जापुर की सियासत में पूर्व IAS दिव्या मित्तल के नाम की गूंज*योजना भाजपा सरकार की, इंतजार कांग्रेस विधायक का! विद्यार्थियों को घंटों धूप में बैठाने पर उठे सवालअंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।
Northताज़ा खबरदिल्ली

अंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।

अंकिता भंडारी को न्याय कब मिलेगा? आखिर कौन है वो VIP? एक माँ-बाप अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली के इंडिया गेट पर बैठे हैं। जरा सोचिए, उन माता-पिता पर क्या बीत रही होगी…

अंकिता भंडारी को न्याय कब मिलगा ? माता पिता इंडिया गेट धरने पर बैठे ।
WhatsApp Facebook

अंकिता भंडारी को न्याय कब मिलेगा? आखिर कौन है वो VIP? एक माँ-बाप अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली के इंडिया गेट पर बैठे हैं। जरा सोचिए, उन माता-पिता पर क्या बीत रही होगी, जिन्होंने अपनी बेटी को खो दिया और आज भी अपने सवालों के जवाब ढूँढ रहे हैं।

आज 14 अक्टूबर को अंकिता भंडारी के माता-पिता दिल्ली के इंडिया गेट पर न्याय की माँग कर रहे हैं। उनकी माँग है कि उनकी बेटी के मामले में जिस कथित VIP का नाम चर्चा में आया है, उसकी भूमिका की निष्पक्ष जाँच हो और सच्चाई सबके सामने आए।

लेकिन सवाल है, आखिर यह VIP कौन है और दुष्यंत कुमार गौतम का नाम इस
दिसंबर 2025 में अंकिता भंडारी मामले को लेकर कुछ ऑडियो और वीडियो सामने आए। इनमें कथित VIP और ‘गट्टू’ नाम की चर्चा हुई। इसके बाद कुछ लोगों ने दुष्यंत कुमार गौतम का नाम इस विवाद से जोड़ना शुरू किया।

अंकिता के माता-पिता भी चाहते हैं कि इस मामले की पूरी जाँच हो और उनके सवालों के जवाब मिलें।

अब बात करते हैं अंकिता भंडारी की।
साल 2022 में उत्तराखंड में 19 साल की अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। वह एक रिजॉर्ट में काम करती थीं। इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और दो अन्य आरोपियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

लेकिन सजा मिलने के बाद भी अंकिता के परिवार के
अब सोचिए, एक परिवार ने अपनी बेटी खो दी। वह परिवार आज भी इंसाफ और जवाब माँग रहा है। क्या उनकी माँग को गंभीरता से सुनना जरूरी नहीं है?

हमारा सवाल किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था से है। अगर किसी के खिलाफ सबूत हैं, तो कानून के अनुसार जाँच होनी चाहिए। और अगर कोई निर्दोष है, तो उसे बिना सबूत दोषी भी नहीं ठहराया जाना चाहिए।

अंकिता के माता-पिता को आखिर अपने सवालों के जवाब कब मिलेंगे? कथित VIP से जुड़े मामले की पूरी सच्चाई कब सामने आएगी?

क्योंकि एक बेटी को खोने का दर्द उसके माता-पिता ही समझ सकते हैं। उन्हें न्याय के लिए बार-बार दरवाजे न खटखटाने पड़ें, यही एक न्यायपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी है।

खबर पर अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें।